कुछ नहीं खाया, बस राह देखता रहा; माता-पिता और बेटे की मौत के बाद घर में पालतू कुत्ता अकेला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खाई की गहराई करीब 200 से 250 फुट बताई गई है। पुलिस ने शवों को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है। घटना के बाद परिवार से जुड़े कई पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। 

Sambhajinagar Hill iphone Tragedy Pet Dog Waits Outside Empty Home Parents Son death
छत्रपति संभाजीनगर की घटना को लेकर जांच जारी है।

छत्रपति संभाजीनगर की दर्दनाक घटना के बाद चांदगुड़े परिवार का पालतू कुत्ता शेरू भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद शेरू घर में अकेला रह गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के वापस नहीं लौटने पर वह लगातार भौंकता रहा और खाना भी नहीं खा रहा था। पड़ोसियों ने उसे बिस्किट और भोजन देने की कोशिश की, लेकिन उसने खाने से इनकार कर दिया। शेरू कुणाल और उसके माता-पिता के साथ रहता था और कुणाल रोज उसे घुमाने ले जाता था। परिवार के अचानक खत्म हो जाने के बाद कुत्ता अकेला रह गया। हालांकि, बाद में शेरू को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। पशु प्रेमियों ने उसकी स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उसे बचाने की पहल की।

यह घटना 21 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में खवड्या डोंगर पर हुई। पुलिस के अनुसार, कुणाल चांदगुडे अपने माता-पिता मुरलीधर और संगीता चांदगुडे के साथ रहता था। रिपोर्टों में कुणाल की उम्र 18 और 19 वर्ष बताई गई है। घटना से पहले मोबाइल फोन और उसकी किस्तों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद कुणाल सुबह करीब 10 बजे खवड्या डोंगर की ओर चला गया। वह पहाड़ी के किनारे खड़ा होकर अपनी जान देने की बात कह रहा था। उसके माता-पिता और स्थानीय लोग उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे।

बेटे को मनाने की कोशिश नाकाम रही

पुलिस और दमकलकर्मियों ने भी उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक उसे समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। घटना के अंतिम पल बेहद दर्दनाक रहे। मुरलीधर अपने बेटे को बचाने के लिए उसके करीब पहुंचे और उसे पीछे खींचने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गए। बेटे और पति को गिरते देख संगीता भी बेहद सदमे में आ गई और कुछ ही क्षण बाद वह भी नीचे गिर गईं। तीनों की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, खाई की गहराई करीब 200 से 250 फुट बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने शवों को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है। इस घटना के बाद परिवार से जुड़े कई पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। संगीता चांदगुडे सोशल मीडिया पर पारिवारिक और रिश्तों से जुड़े विषयों पर वीडियो बनाती थी। घटना से एक दिन पहले भी उन्होंने रिश्तों में आपसी सम्मान और प्रेम की अहमियत पर वीडियो शेयर किया था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुछ नहीं खाया, बस राह देखता रहा; पेरेंट्स-बेटे की मौत के बाद घर में कुत्ता अकेला