समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 10 लाख रुपए, CM हिमंत ने कहा-थैंक्यू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए का दान किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा की है।

Samay Raina donated 10 lakh for Assam flood victims
समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 10 लाख, सीएम हिमंत ने कहा-थैंक्यू

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए का दान किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के मुश्किल समय में कॉमेडियन की इस मदद के लिए उनका धन्यवाद किया है। इसकी जानकारी सबसे पहले असम मुख्यमंत्री के ऑफिस हैंडल से साझा की गई। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री हिमंत ने अपने निजी सोशल मीडिया हैंडल से समय को धन्यवाद दिया।

असम मुख्यमंत्री के ऑफिस हैंडल ने किए पोस्ट में ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समय रैना की तरफ दिए गए सीएम रिलीफ फंड में दिए गए 10 लाख रुपए पर धन्यवाद दिया है।" इसके बाद इस ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए सीएम सरमा ने लिखा, "असम के इस कठिन समय में, हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय!"

गौरतलब है कि असम इस समय सबसे बुरी बाढ़ की स्थिति से गुजर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस बाढ़ से करीब 1.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें अभी तक 98 लोगों की जान जा चुकी है।

समय रैना और असम मुख्यमंत्री का विवाद

समय रैना द्वारा असम बाढ़ राहत के लिए पैसे दान करना और सीएम हिमंत का थैंक्यू बोलना इसलिए और भी ज्यादा सुर्खियों में है, क्योंकि पिछले साल एडल्ट कॉमेडी शो लेटेंट विवाद के दौरान असम में समय पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सीएम हिमंत ने समय की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए उनके ऊपर मामला दर्ज करवाया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर साझा की थी।

अब असम बाढ़ के दौरान समय रैना ने 10 लाख रुपए की मदद करके मानवता का परिचय दिया है। समय रैना के अलावा बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की है। वहीं, अभिनेता रणदीप हुड्डा इस समय असम में ही मौजूद रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 10 लाख रुपए, CM हिमंत बोले-थैंक्यू