अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा सबूत

Feb 14, 2026 10:30 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर कांग्रेस ने फिर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहाकि यह कह देना बहुत आसान है कि कोई झूठ बोल रहा है या गलत कह रहा है। बात बहुत साफ है कि क्या ट्रेड डील हुई है वे बता दें।

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा सबूत

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर कांग्रेस ने फिर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहाकि यह कह देना बहुत आसान है कि कोई झूठ बोल रहा है या गलत कह रहा है। बात बहुत साफ है कि क्या ट्रेड डील हुई है वे बता दें। खुर्शीद ने आगे कहाकि अभी तक इसमें कोई हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के पास या किसी भी जानकार के पास जो खबर पहुंच रही है उसी की बुनियाद पर कहा जा रहा है कि इस ट्रेड डील में वो बातें नहीं हैं जो सरकार की ओर से कही जा रही हैं। यदि सरकार इसे ठीक नहीं समझती है तो वे दस्तावेज सामने रख दें, इसमें क्या समस्या है?

यह तो अंतरिम ट्रेड डील
सलमान खुर्शीद ने कहाकि सरकार सबूत दे कि क्या ट्रेड डील हुई है। उन्होंने कहाकि यह तो अंतरिम ट्रेड डील है। हस्ताक्षर हुए नहीं हैं। यह मार्च के आखिरी में होंगे। सलमान खुर्शीद ने आगे कहाकि अभी तक जो भी बातें सामने आई हैं, वह कहां से आई हैं। देर रात वाइट हाउस से ट्वीट आता है, उसी से हम अंदाजा लगाते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहाकि जो भी खबर कांग्रेस के पास पहुंच रही है या किसी के पास भी पहुंच रही है, उसमें यह कहा जा रहा है कि इस ट्रेड डील में वह बातें नहीं हैं जो सरकार द्वारा कही जा रही हैं।

सामने रखें दस्तावेज
कांग्रेस नेता ने आगे कहाकि अगर सरकार समझती है कि जो बातें हो रही हैं वो सही नहीं है तो ट्रेड डील के जो दस्तावेज हैं वो सामने रख दें। इसमें क्या प्रॉब्लम है। उन्होंने कहा कि हमें जो पता चल रहा है उसके मुताबिक जो भी बातें ट्रेड डील को लेकर चल रही हैं, वह असलियत में नहीं हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर लोकसभा में भी सरकार को घेरा था।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने श्रमिक संगठनों की हड़ताल का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मजदूरों और किसानों के भविष्य को नजरअंदाज किया गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजदूरों और किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी ग्रिप की पकड़ बहुत मज़बूत है? राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। उनके मुताबिक, किसानों को आशंका है कि (अमेरिका के साथ किया गया) व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।