Hindi NewsIndia NewsSalman Khurshid angry on Media Why called me Muslim Leader over question on Delhi Blast
मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोला, मैंने तो नहीं कहा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं: सलमान खुर्शीद

मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोला, मैंने तो नहीं कहा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं: सलमान खुर्शीद

संक्षेप: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय है। मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने एक सवाल पर कहा कि मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोल रहे हैं। मैंने तो आपने नहीं पूछा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं।

Tue, 18 Nov 2025 04:45 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय है। मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने एक सवाल पर कहा कि मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोल रहे हैं। मैंने तो आपने नहीं पूछा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं। यह तब हुआ जब पत्रकार उनसे दिल्ली धमाकों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ले रहे थे। सलमान खुर्शीद से जब पूछा गया कि डॉक्टर उमर का वीडियो आया है, जिसमें वह खुद को जस्टिफाई कर रहे हैं। तब खुर्शीद ने कहा कि मैं पुलिसवाला नहीं हूं। पार्टी को जो कहना है वह अधिकृत प्रवक्ता कहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया से घिरे सलमान खुर्शीद से एक पत्रकार ने पूछा कि आप एक बड़े मुस्लिम नेता हैं, इसलिए हम आपसे...अभी पत्रकार का सवाल पूरा भी नहीं हुआ कि खुर्शीद ने उसे रोक दिया। उन्होंने कहा, ‘यार बात सुनो, मैं नमाज पढ़ रहा होऊंगा तो आप कहना कि मैं मुस्लिम नेता हूं। मैं आपके साथ खड़ा हूं तो जैसे आप हो, वैसे मैं हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप फलां मजहब के प्रेस के हो। तो आप मुझे क्यों कह रहे हो कि आप मुस्लिम नेता हो।’ उन्होंने आगे कहा कि हम लोग भारतवासी हैं और भारतवासी होने के नाते हमारी कुछ जिम्मेदारियां, चिंताएं और कष्ट हैं।

वाइट कॉलर आतंकवाद पर क्या कहा
इस दौरान सलमान खुर्शीद से पूछा गया कि कहा जा रहा है कि वाइट कॉलर आतंकवाद बढ़ रहा है। जो पढ़े-लिखे लोग हैं वह आतंकवाद की तरफ जा रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि चाहे जो भी करे, लेकिन उसे अच्छा तो नहीं कह सकते हैं ना? खुर्शीद ने आगे कहा कि जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से कश्मीर के नेता के बयान के संदर्भ में भी सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इस पर कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया जाना चाहिए। सिर्फ वही बातें होनी चाहिए, जो देशहित में हों। इस पर बेहद सूझ-बूझ के साथ, समझदारी और जानकारी के साथ ही बात होनी चाहिए।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 18 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल भी कवर कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ 2025 में वीडियो स्टोरीज पर काम किया है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।