

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में और इजाफा किया गया है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट की बालकनी को भी कवर कर दिया गया है। उनके फ्लैट की जो तस्वीरें आई हैं, उसमें दिखता है कि घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर किया गया है। इसका मतलब है कि यदि गोली भी कोई उनके फ्लैट को टारगेट करके चलाएगा तो उससे उनके घर की दीवारों तक को नुकसान नहीं पहुंचेगा। खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान और उनके परिवार के लोगों को कई बार धमकियां मिली थीं। उसके बाद यह अहम फैसला लिया गया है। हालांकि सलमान खान के घर की इस तरह सुरक्षा बढ़ाए जाने से फैंस को निराशा हुई है, जिन्हें बालकनी से ही एक झलक सलमान खान देते थे।
बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि सलमान खान के फ्लैट की बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर किया गया है। यहीं से सलमान खान अपने फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते थे। अब यह बालकनी पूरी तरह से कवर हो गई है और प्रशंसक सलमान खान को देख नहीं पाएंगे। ईद, जन्मदिन और अन्य त्योहारों के मौके पर इसी बालकनी में अकसर सलमान खान खड़े हो जाते थे और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते थे। उनके घर के बाहर सैकड़ों की संख्या प्रशंसक खड़े रहते हैं ताकि एक झलक उनकी मिल जाए। सलमान खान भी प्रशंसकों को निराश नहीं करते थे और अकसर यहीं से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते थे।
बता दें कि सलमान खान के करीबी मित्र और एनसीपी के लीडर बाबा सिद्दीकी की बीते साल हत्या हो गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी और दावा किया था कि सलमान खान से करीबी के चलते ही उनकी हत्या की गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें भी कहा है कि गैंग के निशाने पर सलमान खान भी थे। लेकिन उनकी सुरक्षा कड़ी होने के चलते गैंग कभी टारगेट नहीं कर सका। पुलिस की मानें तो सलमान खान को मेसेज देने के लिए ही बाबा सिद्दीकी का कत्ल कर दिया गया। बता दें कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने मीडिया से कहा था कि मेरे पिता की हत्या से सलमान खान भी बहुत दुखी हुए और वह कई रातों तक ढंग से सो भी नहीं पाए।
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें