Hindi NewsIndia NewsSakshi Malik book witness sexual Harassment By Brij Bhushan Sharan Singh seated on bed
'होटल में उसके बेड पर बैठी थी तभी बृजभूषण ने...', यौन उत्पीड़न पर साक्षी मलिक की किताब में क्या

'होटल में उसके बेड पर बैठी थी तभी बृजभूषण ने...', यौन उत्पीड़न पर साक्षी मलिक की किताब में क्या

संक्षेप:

  • साक्षी मलिक ने साल 2012 में कजाकिस्तान के अल्माटी में हुए एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की एक घटना का जिक्र किया, जब डब्ल्यूएफआई के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण ने होटल के कमरे में उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

Tue, 22 Oct 2024 01:04 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

2016 रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी किताब 'विटनेस' में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी ने आत्मकथा में साल 2012 में कजाकिस्तान के अल्माटी में हुए एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की एक घटना का जिक्र किया, जब डब्ल्यूएफआई के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण ने होटल के कमरे में उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में 'विटनेस' के कुछ हिस्सों का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, साक्षी को अपने माता-पिता से फोन पर बात करने के बहाने बृजभूषण के होटल के कमरे में भेजा गया था। मगर, वहां जाने पर जो हुआ वह उनके जीवन की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बन गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किताब में साक्षी मलिक के हवाले लिखा है, 'बृजभूषण शरण सिंह ने फोन पर मेरे पेरेंट्स से बात करवाई। मैंने आराम से उसने बातचीत की। माता-पिता को मैंने अपने मैच और पदक के बारे में बताया। मुझे याद है कि उस समय तक मुझे कुछ भी अप्रिय होने जैसा नहीं लगा। मगर, मेरे कॉल खत्म करते ही उसने छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जब मैं उसके बेड पर बैठी हुई थी। मैंने उसे धक्का दे दिया और रोने लगी। इसके बाद वह पीछे हट गया।' उन्होंने आरोप लगाया, 'मुझे लगता है कि उसे यह एहसास हो गया कि वह जो चाहता था मैं उसके लिए राजी नहीं थी। अब उसने कहना शुरू कर दिया कि मेरे ऊपर पापा की तरह अपना हाथ रखा था। मगर, मुझे पता है कि वह ऐसा नहीं था। मैं रोते हुए उसके कमरे से बाहर भाग गई।'

'ट्यूशन देने वाले टीचर ने भी मेरे साथ...'

पहलवान साक्षी मलिक अपनी किताब में बताती हैं कि यह पहली बार नहीं था, जब उन्हें इस तरह के यौन आघात का सामना करना पड़ा। साक्षी ने बताया कि बचपन में ट्यूशन देने वाले टीचर से छेड़छाड़ के बारे में वह अपने परिवार को नहीं बता सकीं थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह उनकी गलती थी। उन्होंने लिखा, ‘मैं इसके बारे में अपने परिवार को नहीं बता सकी क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरी गलती थी। मेरे स्कूल के दिनों में ट्यूशन देने वाला शिक्षक मुझे प्रताड़ित करता। वह मुझे क्लास लेने के लिए बेवक्त अपने घर बुलाता और कभी कभार मुझे छूने की कोशिश करता। मैं ट्यूशन क्लास के लिए जाने के लिए डरी रहती लेकिन मैं अपनी मां को नहीं बता सकी।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका परिवार साथी पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला किया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।