Hindi NewsIndia NewsSadhvi Ritambhara says message of Ram Mandir movement resonated with every heart
राम मंदिर आंदोलन का संदेश हर दिल में गूंजा, इसलिए यह सफल हुआ: साध्वी ऋतंभरा

राम मंदिर आंदोलन का संदेश हर दिल में गूंजा, इसलिए यह सफल हुआ: साध्वी ऋतंभरा

संक्षेप:

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे को लेकर चला संघर्ष ऐसे संकल्प की परिणति थी जिसका कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमारा काम राम जी के कार्य के लिए है। मानवीय संकल्प में पर्वतों को उखाड़ फेंकने की शक्ति होती है।'

Dec 22, 2025 12:13 am ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी नहीं होने के बावजूद अयोध्या राम मंदिर आंदोलन सफल हुआ, क्योंकि उसका संदेश हर दिल में सच्चे और स्वाभाविक रूप से गूंजा। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे को लेकर चला संघर्ष ऐसे संकल्प की परिणति थी जिसका कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमारा काम राम जी के कार्य के लिए है।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:स्कूलों को सांप्रदायिक प्रयोगशाला में बदलने नहीं देंगे, केरल सरकार ने क्या कहा

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि मंदिर का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि एक दृढ़ संकल्पित और एकजुट समाज क्या हासिल कर सकता है। उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, 'राष्ट्र की सच्ची मजबूती केवल भौतिक शक्ति में नहीं, बल्कि चरित्र की प्रमाणिकता और आंतरिक विभाजनों को दूर करने में निहित है।' उन्होंने कहा कि मानवीय संकल्प में पर्वतों को उखाड़ फेंकने और पत्थर को पानी में बदल देने की शक्ति होती है, लेकिन यह शक्ति तभी सार्थक है जब वह आत्मसंयम पर आधारित हो।

राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी का 5 दिवसीय आयोजन

साध्वी ऋतंभरा ने दमितों की रक्षा के लिए प्रयास करने का आह्वान भी किया। दूसरी ओर, राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के पांच दिवसीय आयोजन का कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी कर दिया है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रमों की शुरुआत 29 दिसंबर से होगी। 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य कार्यक्रम है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में नियमित मानस पाठ, कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सायंकाल से रात 9 बजे तक होंगे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।