चड्ढा नहीं हूं जो चड्ढी बन जाऊं; सवालों से भागती दिखीं सायोनी घोष, कार का दरवाजा बंद कर निकल गईं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

TMC की बागी सांसद सायोनी घोष से एयरपोर्ट पर उनके पुराने बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं चड्ढा नहीं हूं, जो चड्ढी बन जाऊं, पर सवाल किए गए। इस पर वह चुप्पी साधे रहीं और कार का दरवाजा बंद करके निकल गईं।

बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। कुछ ही दिनों में कई इस्तीफे हो गए तो विधानसभा से लेकर लोकसभा तक विधायक और सांसदों ने बगावत कर दी है। लोकसभा में काकोली घोष के नेतृत्व में 20-22 सांसद ममता के खिलाफ हो गए हैं। इस सूची में सायोनी घोष का भी नाम है, जो एक समय भाजपा पर काफी हमलावर रही हैं। अब उनके एक बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो चड्ढा (राघव चड्ढा) नहीं हूं, जो चड्ढी बन जाऊंगी, पर उनसे सवाल किया जा रहा है।

दिल्ली में एक अहम बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचीं सायोनी घोष से एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने कई कड़े सवाल पूछे, लेकिन वह ज्यादातर समय चुप्पी साधे रहीं। उन्होंने बस इतना कहा कि वह मीडिया के सवालों के जवाब नहीं देंगी, बल्कि अपने क्षेत्र की जनता को जवाब देंगी। वहीं, एक महिला पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि आपने कहा था कि मैं चड्ढा नहीं हूं, जो चड्ढी बन जाऊं, इस पर आपका क्या कहना है। यह सवाल सुनकर भी सायोनी ने कुछ भी नहीं कहा और वहां से भागते हुए कार में बैठकर उसका दरवाजा बंद करके निकल गईं।

सायोनी ने कहा था- मैं चड्ढा नहीं, जो चड्ढी हो जाऊं

सायोनी घोष की यह प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। दरअसल, बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान 'न्यूज पिंच' से बात करते हुए जब सायोनी के सामने राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया था, तो उन्होंने दो टूक कहा था कि मैं चड्ढा नहीं हूं, जो चड्ढी हो जाऊं। इस बयान से मतलब था कि वह राघव चड्ढा की तरह भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगी। राघव ने सात सांसदों समेत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

64 विधायक, 22 सांसद हुए बागी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई और पार्टी 15 सालों बाद सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा को 208 सीटों पर जीत मिली, जबकि टीएमसी महज 80 सीटें ही जीत सकी। इसके बाद टीएमसी में टूट का दौर शुरू हो गया। नतीजों के कुछ ही दिनों बाद 60 से ज्यादा विधायकों ने नया नेता विपक्ष चुन लिया। अब यह संख्या बढ़कर 64 हो गई है। उधर, लोकसभा और राज्यसभा में भी सांसद बागी हो गए। सुष्मिता देव समेत कुछ सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया, जबकि लोकसभा से काकोली घोष के नेतृत्व में नया गुट बना। उनका दावा है कि अब तक 22 सांसद इस गुट का हिस्सा बन चुके हैं। यह गुट लोकसभा में ममता की टीएमसी के सांसदों से अलग बैठेगा और एनडीए को सपोर्ट करेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें