रूस तब भी भारत के साथ था, जब बाकी दुनिया पाकिस्तान के पीछे थी; मॉस्को संग रिश्तों पर जयशंकर

लाइव हिन्दुस्तान
share

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप में भारत और रूस संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय के भरोसे से मजबूत हुए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि मॉस्को नई दिल्ली के साथ उस वक्त भी खड़ा हुआ था, जब कई देश सैन्य तानाशाही वाले देश के समर्थन में थे।

india
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत रूस रिश्तों पर की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के साथ रिश्तों पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत हैं क्योंकि रूस या सोवियत संघ ने उस दौर में भारत की मदद की थी कि जब भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा और अखंड़ता के ऊपर खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने सांकेतिक रूप से अमेरिका और यूरोप पर तंज कसते हुए कहा कि मॉस्को हमेशा नई दिल्ली के साथ खड़ा रहा है। ऐसे समय में भी जब पड़ोसी देश के सैन्य तानाशाही वाले शासन को बाहर से समर्थन मिल रहा था।

जर्मनी में जारी एक कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि लोग अच्छा या बुरा इतिहास नहीं भूलते। उन्होंने कहा, "हर देश अपने अनुभवों के आधार पर रिश्तों को तय करता है। जिस तरह यूरोप रूस के बारे में भारत के नजरिए से नहीं सोच सकता। ठीक उसी तरह नई दिल्ली भी मॉस्को की तरफ से अपने फैसले यूरोप की नजर से नहीं कर सकता।" उन्होंने जोर देकर कहा कि हर देश अपने अनुभव के आधार पर दूसरे देशों के साथ अपने रिश्तों को तय करता है। भारत का मॉस्को को लेकर अनुभव हमेशा से सकारात्मक और सही रहा है।

रूस ने 20वीं सदी में भारत का किया समर्थन

विदेश मंत्री ने यहां पर सोवियत संघ की तरफ से 1950 के दशक में मिले समर्थन की तरफ इशारा किया। जब पश्चिमी देश एक सुर में पाकिस्तान की सैन्य तानाशाही शासन का समर्थन करते थे। इसके अलावा 1971 के युद्ध में भी जब अमेरिका ने भारत के खिलाफ अपने युद्धपोत भेजने का निर्णय ले लिया था। उस वक्त भी सोवियत संघ ने अपनी नौसेना को भेजा था।

समय के साथ गहरे हुए भारत और रूस के रिश्ते- विदेश मंत्री जयशंकर

बात को आगे बढ़ाते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते समय के साथ और गहरे हुए हैं। उन्होंने कहा 1970 से 1980 के दशक में यह साझेदारी गहरी हुई। इसमें सैन्य परमाणु सहयोग और व्यापार भी शामिल रहा है। कई अन्य रिश्तों की तरह दोनों देशों के रिश्ते भी लगातार बदलाव के दौर से गुजरे हैं। अभी भी सैन्य हथियार, न्यूक्लियर सामान एक हिस्सा है। लेकिन अब दोनों देश बड़ी मात्रा में व्यापार भी करते हैं।

गौरतलब है कि रूस भारत के लिए कच्चे तेल का एक बड़ा सप्लायर बना हुआ है। अमेरिका समेत पूरा यूरोप इसके लिए नई दिल्ली को आंख दिखाते हुए नजर आता है। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर कई बार रूस से तेल खरीदने के अपने फैसले पर सफाई देते और यूरोपीय देशों के दोहरे चरित्र को बताते हुए नजर आते हैं। अमेरिका ने इसी के चलते नई दिल्ली के ऊपर टैरिफ भी लगाया था। इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने इसे अनुचित और बेबुनियाद करार दिया था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरूस तब भी भारत के साथ था, जब कई देश पाकिस्तान के पीछे थे: जयशंकर