मुंबई में रूबियो-जयशंकर की मुलाकात, राहुल गांधी ने साधा निशाना तो आया सरकार का जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जयशंकर के बीच मुंबई में मुलाकात होने वाली है। राहुल गांधी ने वेन्यू को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा तो एक दशक से हो रहा है।

 jaishankar rubio meeting
jaishankar rubio meeting

विदेश मंत्री एस जयशंकर के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के लिए मुंबई जाने को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राष्ट्राध्यक्षों की आगवानी दिल्ली से बाहर की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रुबियो की मुंबई यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुंबई जाने पर सवाल उठाए थे। टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक दशक से भारत के अलग-अलग शहरों में समय-समय पर विदेशी मेहमानों की मेजबानी करने का रिवाज रहा है।

प्रधानमंत्री ने बड़ौदा में स्पेन के पीएम की मेज़बानी की थी। जबकि अहमदाबाद में जर्मन चांसलर और वाराणसी में मॉरीशस के पीएम की मेजबानी की है। इसके अलावा विदेश मंत्री ने गोआ में एससीओ के विदेश मंत्रियों संग बैठक की। केवडिया में बोत्सवाना के विदेश मंत्री तथा अमृतसर में हार्ट ऑफ़ एशिया कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी की थी। इसलिए यह कोई नई बात नही है। जैसवाल ने कहा, 19 अक्तूबर को विदेश मंत्री मुंबई में यूएई के उप प्रधानमंत्री और और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी करेंगे।

20 अक्तूबर को वे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के साथ बातचीत करेंगे और अमेरिका की आज़ादी की 250वीं सालगिरह के जश्न में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जैसवाल ने इन यात्राओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि यूएई के उप प्रधानमंत्री का दौरा भारत-यूएई समग्र रणनीतिक भागीदारी के तहत द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का एक मौका होगा।

राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आगामी भारत यात्रा को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय यह तय नहीं कर पा रहा है कि आखिर हो क्या रहा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट में कहा कि रुबियो ने मुंबई में भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक के लिए बुलाया है। राहुल ने कहा, अगर प्रधानमंत्री समझना चाहते हैं, तो वह समझाने के लिए तैयार है। इसके पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी रुबियो की यात्रा को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर निशाना साधा था। रमेश ने सवाल उठाया था कि भारत में विदेश मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी विदेश मंत्रालय के बजाय अमेरिकी राजदूत की ओर से क्यों दी जा रही है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुंबई में रूबियो-जयशंकर मुलाकात, राहुल गांधी ने साधा निशाना तो आया सरकार का जवाब