Hindi NewsIndia NewsRussian President Putin was served a variety of Indian dishes after a grand welcome at Rashtrapati Bhavan
जाफरानी पनीर से लेकर बादाम हलवा तक: पुतिन के लिए भोज में राष्ट्रपति भवन ने क्या-क्या परोसा

जाफरानी पनीर से लेकर बादाम हलवा तक: पुतिन के लिए भोज में राष्ट्रपति भवन ने क्या-क्या परोसा

संक्षेप:

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए आयोजित भोज में राष्ट्रपति भवन ने भारतीय पाक कला का भव्य प्रदर्शन किया। कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत के तमाम स्वादिष्ट पकवानों ने रूसी मेहमानों के मन को मोह लिया। इसमें पीएम मोदी से लेकर शशि थरूर तक शामिल हुए।

Dec 06, 2025 11:03 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Putin's visit to India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का समापन हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक शानदार भोज का आयोजन किया। इसमें तमाम अतिथि शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्राध्यक्ष के लिए आयोजित किए गए इस भोज में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों की विविधता सुरीले संगीत का सुंदर संगम दिखाई दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात्रि भोज में भारतीय भोजन का भव्य प्रदर्शन

रात्रि भोज की शुरुआत मुरुंगेलाई चारू से हुई, जो कि दक्षिण भारतीय शैली का एक हल्का और तीखा सूप है। इसके बाद मेहमानों को कई तरह के शाकाहारी स्टार्टर परोसे गए। इनमें गुच्छी दून चेटिन, काले चले की शिकम्पुरी और सब्जी झोल मोमो चटनी के साथ दिए गए। यह सभी कश्मीर से लेकर पूर्वी हिमालय की क्षेत्रीय स्वाद परंपराओं को दर्शा रहे थे।

शुरुआत के स्टार्टर के बाद मुख्य भोजन की बारी आई। राष्ट्रपति भवन के शेफों ने सर्दियों के समय वाली भारतीय पाक परंपरा का कौशल दिखाने के लिए एक विस्तृत भोजन पेश किया। इसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक मेथी मटर का साग, तंदूरी भरवां आलू, अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का शामिल थे। इनके साथ सूखे मेवे और केसर पुलाव को भी परोसा गया। इसके साथ रोटियों में लच्छा पराठा, मगज नान, सतनाज रोटी, मिस्सी रोटी और बिस्कुटी रोटी का विकल्प मौजूद था।

खाने के बाद में जब डेजर्ट (मिठाई) की बारी आई तो यहां भी भारतीय परंपरा की झलक अलग ही दिखाई दी। इसमें बादाम का हलवा और केसर पिस्ता कुल्फी पेश किए गए। इनके साथ में ताजे फल भी दिए गए। इसके अलावा गुड़ संदेश और मुरक्कू भी थे, जिन्होने मिठास के साथ-साथ कुरकुरेपन का भी एक विशेष क्षेत्रीय स्पर्श पेश किया। इसके अलावा पीने के लिए अनार, संतरा, गाजर और अदरक का मिक्स जूस मौजूद था, जबकि सलाद में बीटरूट, खमंड ककड़ी, शकरकंद पापडी चाट और उसके अलावा कमरख बूंदी का रायता शामिल थे। इसके साथ गोंगूरा अचार, आम की चटनी और केले के चिप्स भी थे।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।