Hindi NewsIndia NewsRussia provide semi-cryogenic rocket engines to India Khamenei furious at Western countries Read Top News
भारत को रूस देगा सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन, पश्चिमी देशों पर भड़के ईरानी नेता खामेनेई, टॉप- 5

भारत को रूस देगा सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन, पश्चिमी देशों पर भड़के ईरानी नेता खामेनेई, टॉप- 5

संक्षेप:

Top News Today: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत पहुंचने से ठीक पहले मॉस्को ने बड़ा ऐलान किया है। रूस अब भारत को अत्याधुनिक सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन तकनीक देने को तैयार है। माना जा रहा है कि तकनीक मिलने के बाद इसरो के भविष्य के भारी रॉकेट प्रोग्राम को कई गुना ताकत देगा।

Dec 04, 2025 06:59 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत पहुंचने से ठीक पहले मॉस्को ने बड़ा ऐलान किया है। रूस अब भारत को अत्याधुनिक सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन तकनीक देने को तैयार है। माना जा रहा है कि तकनीक मिलने के बाद इसरो के भविष्य के भारी रॉकेट प्रोग्राम को कई गुना ताकत देगा। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोला है। खामेनेई ने कहा कि पश्चिमी देश औरतों को भोग की वस्तु समझते हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पश्चिमी देश औरतों को भोग की वस्तु समझते हैं

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने महिलाओं पर लागू सख्त ड्रेस कोड और अनिवार्य हिजाब का जोरदार समर्थन करते हुए इसे पूरी तरह जायज ठहराया है। इस मौके पर उन्होंने पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिमी संस्कृति महिलाओं की इज्जत और गरिमा को गहरी चोट पहुंचाती है। खामेनेई के मुताबिक, इस्लाम औरतों को सम्मान और आजादी के साथ जीने का हक देता है, जबकि पश्चिमी समाज में महिलाओं को केवल उपभोग की वस्तु और भोग की चीज समझा जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

रूस भारत को देगा RD-191M इंजन की पूरी तकनीक

रूस भारत को अपना अत्याधुनिक सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन RD-191 की सप्लाई और उसकी निर्माण तकनीक देने को तैयार है। रोस्कोस्मोस प्रमुख दिमित्री बकनोव ने कहा कि पुतिन की आज से शुरू हो रही दो दिवसीय भारत यात्रा में इस बड़े सौदे का ऐलान हो सकता है। मानव अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष स्टेशन के क्षेत्र में भी दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन युद्ध खत्म करना बहुत मुश्किल

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहा कि यूक्रेन संघर्ष खत्म करना बेहद मुश्किल काम है क्योंकि अमेरिका के कुछ प्रस्ताव क्रेमलिन के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उधर, आज ही ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मियामी में यूक्रेन के वार्ताकार रुस्तम उमरोव से अगले दौर की बात करने वाले हैं। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आज ही (गुरुवार) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर मियामी में यूक्रेन के प्रमुख वार्ताकार रुस्तम उमरोव से अगले दौर की बातचीत करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए; राहुल गांधी को कंगना रनौत की सलाह

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर देश की सियासत तेज है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्ष के नेता से नहीं मिलने देती, जबकि वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय यह परंपरा थी। जवाब में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी की देशभक्ति पर शक है और वे अगर सचमुच अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बनना चाहते हैं तो बीजेपी जॉइन कर लें। पढ़ें पूरी खबर...

सांप्रदायिक राजनीति नहीं करती TMC

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसी नई मस्जिद बनाने की घोषणा करके विवाद पैदा करने वाले टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद की रैली में साफ कहा कि टीएमसी कभी सांप्रदायिक राजनीति नहीं करती और न ही करेगी। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।