Hindi NewsIndia NewsRussia launches nuclear drone ISRO launches Bahubali satellite read top news today
रूस का परमाणु ड्रोन लॉन्च तो इसरो का 'बाहुबली' सैटेलाइट, पढ़ें टॉप 5 न्यूज

रूस का परमाणु ड्रोन लॉन्च तो इसरो का 'बाहुबली' सैटेलाइट, पढ़ें टॉप 5 न्यूज

संक्षेप:

Top News Today: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपना शक्तिशाली उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। सीएमएस-03 नामक इस सैटेलाइट को एलवीएम3-एम5 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया। उधर, रूस ने परमाणु-संचालित पनडुब्बी को लॉन्च किया है

Sun, 2 Nov 2025 06:43 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना शक्तिशाली उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। सीएमएस-03 नामक इस सैटेलाइट को एलवीएम3-एम5 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया। उधर, रूस ने परमाणु-संचालित पनडुब्बी को लॉन्च किया है, जिसमें पोसाइडन परमाणु ड्रोन लगा हुआ है। इसे 'डूम्सडे मिसाइल' भी कहा जाता है, जो तटीय राष्ट्रों को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखती है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में पटना में एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान एनडीए के नेता भी मौजूद रहे। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसरो का 'बाहुबली' सैटेलाइट लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना 'बाहुबली' उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। सीएमएस-03 नामक इस भारी-भरकम उपग्रह को एलवीएम3-एम5 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। अपनी असाधारण भारोत्तोलन क्षमता के कारण इसे 'बाहुबली' कहा जा रहा है। 4410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में भेजा गया सबसे भारी उपग्रह है। यह लॉन्च भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो देश को निगरानी और संचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

रूस की नई परमाणु पनडुब्बी लॉन्च

रूस ने अपनी परमाणु-संचालित पनडुब्बी 'खाबारोवस्क' को लॉन्च कर दिया है, जो घातक पोसाइडन परमाणु ड्रोन से सुसज्जित है। इसे 'डूम्सडे मिसाइल' भी कहा जाता है, क्योंकि यह तटीय क्षेत्रों को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखती है। रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने सेवमाश शिपयार्ड में इस समारोह की अगुवाई की, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल अलेक्जेंडर मोइसेयेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बेलौसोव ने भाषण में इसे रूस की सैन्य शक्ति का प्रतीक बताया। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार चुनाव: बेऊर जेल गए अनंत सिंह

मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। अब वे जेल की सलाखों के पीछे से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू के टिकट पर मोकामा सीट से उतरे अनंत सिंह पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनका सामना आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी से है, जो इलाके के एक अन्य बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पोखर में मछली पकड़ते नजर आए राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के समर्थन में सभा को संबोधित किया। भाषण के बाद स्थानीय युवाओं की जिद पर वे पोखर पहुंचे, जहां उन्होंने नौका सवारी का लुत्फ उठाया और मुकेश सहनी (वीआईपी अध्यक्ष) के साथ मिलकर मछली पकड़ने में जुट गए। तैरते हुए मछलियां पकड़ते राहुल का यह देसी अंदाज देख ग्रामीण और युवा झूम उठे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी और वीडियो लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना में जोरदार रोड शो किया। आरा और नवादा में रैलियों के बाद रविवार शाम वे एयरपोर्ट से सीधे दिनकर गोलंबर पहुंचे। कवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे भाजपा के प्रचार रथ पर सवार हुए। रथ में उनके साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना शहर के एनडीए प्रत्याशी थे। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।