रूस ने पाकिस्तान को दिया खास गिफ्ट, बैलगाड़ी और ढोल लेकर सड़कों पर उतरे किसान; टॉप-5 न्यूज
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए नई खुशखबरी सामने आई है। रूस ने पाकिस्तानी आलू के ऊपर लगाए गए अपने प्रतिबंध को हटा दिया है। 8 अप्रैल के बाद से पाकिस्तानी आलू की खेप को रूस में जाने की अनुमति मिल जाएगी।

ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के लिए एक और खुशखबरी आई है। रूस ने पाकिस्तानी आलू पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। 8 अप्रैल से पाकिस्तानी आलू को रूस में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। वहीं दूसरी ओर, हरियाणा में किसान एक बार फिर से सड़कों पर हैं। किसानों ने गेहूं खरीद के नए नियमों का खुलकर विरोध किया है। शुक्रवार को वह ढ़ोल नगाड़ों और नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
पाक की गरीबी दूर करेंगे पुतिन? रूस ने इस चीज से हटाया बैन; किसानों की बल्ले-बल्ले
आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए रूस से एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। रूस ने पाकिस्तान से आलू के आयात पर लगा अपना पुराना प्रतिबंध हटा लिया है। इस फैसले के बाद, 8 अप्रैल से पाकिस्तान के पंजाब से आलू की खेप को रूसी संघ के बाजारों में प्रवेश करने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। इस घटनाक्रम से न केवल पाकिस्तान के कृषि निर्यात को पंख लगेंगे, बल्कि वहां के किसानों को भी भारी आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…
बैलगाड़ियां और ढोल लेकर फिर सड़क पर उतरे किसान, नए खरीद नियमों पर क्यों भड़के
हरियाणा के किसानों ने गेहूं खरीद के नए नियमों का खुलकर विरोध किया है। बैलगाड़ी, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। नए नियमों में बायोमेट्रिक सत्यापन, वाहन ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग और तीन स्तर की जांच शामिल है। किसान इन्हें बोझिल और अपमानजनक बता रहे हैं। यमुनानगर की सदहुरा मंडी और जिंद की जुलाना मंडी में किसानों ने पुरानी ट्रॉली और बैलगाड़ी से फसल लाकर सरकार के डिजिटल सिस्टम का विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शनिवार को चार घंटे हाईवे ब्लॉक करने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर…
छह महीने के भीतर... बंगाल में यूसीसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अपने उफान पर है। तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल लगातार मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के आते ही केवल छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
महाभियोग के बीच जस्टिस वर्मा का इस्तीफा, क्या उन्हें पेंशन और दूसरे लाभ मिलेंगे?
लुटियंस दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से एक स्टोररूम में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। जस्टिस वर्मा उस समय दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात थे और बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो गया। अब जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के साथ सबसे बड़ा सवाल पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स का है। कानूनी जानकारों के अनुसार, हाईकोर्ट जज (वेतन और सेवा शर्तें) अधिनियम 1954 के तहत इस्तीफा रिटायरमेंट माना जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
US-ईरान वार्ता से पहले टेंशन में क्यों PAK? भेजे फाइटर जेट, AWACS और C-130 प्लेन
ईरान और अमेरिका में हुए सीजफायर को धरातल पर उतारने की जद्दोजहद में पड़ोसी देश पाकिस्तान परेशान है। एक तरफ, उसने राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम बातचीत को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ मिडिल-ईस्ट में भी अभूतपूर्व सुरक्षा कवच तैयार किया है। इसी के चलते पाकिस्तान ने वहां आसमानी किलेबंदी की है और फाइटर जेट्स से लेकर C-130 ट्रांसपोर्ट विमान, रीफ़्यूलिंग टैंकर और AWACS तक तैनात किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ें

