Hindi NewsIndia NewsRobert Vadra message on Priyanka Gandhi birthday she is Putting duty above celebration
'आज हम तुम्हारा जन्मदिन नहीं मना पा रहे, क्योंकि...', प्रियंका गांधी के नाम रॉबर्ट वाड्रा का संदेश

'आज हम तुम्हारा जन्मदिन नहीं मना पा रहे, क्योंकि...', प्रियंका गांधी के नाम रॉबर्ट वाड्रा का संदेश

संक्षेप:

रॉबर्ट वाड्रा की फेसबुक पोस्ट में कहा गया, ‘यह साल काफी कुछ सिखाने वाला रहा है और मुझे तुम पर बेहद गर्व है। आज एक संसद सदस्य के रूप में तुम लोगों से जुड़े मुद्दों को दृढ़ता से, लेकिन पूरी गरिमा और शालीनता के साथ उठाती हो।’

Jan 12, 2026 02:59 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रियंका की सांसद के रूप में उपलब्धियों को सराहा, खासकर लोगों के मुद्दों को मजबूती और दृढ़ता से उठाने की उनकी क्षमता की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने प्रियंका की हमेशा बरकरार शालीनता, गरिमा और खूबसूरत मुस्कान की भी प्रशंसा की। फेसबुक पोस्ट के माध्यम से रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि इस बार प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि वे किसी गंभीर हालत में बीमार व्यक्ति की देखभाल के लिए दूर हैं। उन्होंने लिखा कि प्रियंका ने हमेशा यह जाना है कि क्या वाकई महत्वपूर्ण है और उन्होंने कर्तव्य को उत्सव से लगातार ऊपर रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ये आपका बेटा है? हमें लगा गोल्ड मेडल जीतेगा, ये तो… CJI ने BJP नेता की ली चुटकी

रॉबर्ट वाड्रा की फेसबुक पोस्ट में कहा गया, 'यह साल काफी कुछ सिखाने वाला रहा है और मुझे तुम पर बेहद गर्व है। आज एक संसद सदस्य के रूप में तुम लोगों से जुड़े मुद्दों को दृढ़ता से, लेकिन पूरी गरिमा और शालीनता के साथ उठाती हो। कई बार उस खूबसूरत मुस्कान के साथ भी। आज हम तुम्हारा जन्मदिन नहीं मना पा रहे हैं, क्योंकि तुम किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की सेवा में लगी हुई हो। तुमने हमेशा यह दिखाया है कि जिम्मेदारियां और मानवीय कर्तव्य किसी भी उत्सव से ऊपर होते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि तुम्हारा साथ और सहारा उनके लिए संबल बनेगा। यही बात हमें तुम पर और भी गर्व महसूस कराती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष तुम्हारे जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। अच्छे और कठिन- हर समय में मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। खासकर आने वाले वर्षों में, जब हमारा बेटा - अब सगाई कर चुका है - अपने नए जीवन और परिवार की शुरुआत करने जा रहा है। सच में… ऐसा लगता है जैसे पूरा एक जीवन साथ बिताया हो।'

एक्स पर पोस्ट करके वाड्रा ने क्या कहा

इसी तरह, रॉबर्ट वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो पी.... आने वाले सर्वोत्तम वर्षों में आपको ढेर सारा प्यार, सारी खुशियां और हर दिन उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें और अपनी संक्रामक हंसी, उत्साह, दयालुता और शक्ति को फैलाते रहें क्योंकि यह मुझे, बच्चों और आपके आसपास के सभी लोगों को हर दिन जीने का कारण देती है। हमें आपके जीवन का हिस्सा होने पर गर्व महसूस कराती है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपने इस वर्ष जनता के भविष्य के लिए जो भी योजनाएं बनाई हैं, वे सभी पूरी हों। साथ ही, भगवान आपको संसद और पूरे देश में जनता के लिए आवाज उठाने का साहस और शक्ति दें। अपनी जिम्मेदारियों को समाज के प्रति निभाती रहो। हमेशा की तरह मुस्कुराती और चमकती रहो। बहुत सारा प्यार।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।