गाड़ी चलाते समय सुनते हैं ऐसे गाने तो हो जाएं सावधान, जा सकती है जान!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लोकसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.8 लाख से अधिक लोगों की जान गई। देशभर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 5.3 प्रतिशत बढ़कर 5.1 लाख से अधिक हो गई।

Road accidents rises due to new songs
पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.8 लाख से अधिक लोगों की जान गई

अगर आपको कार चलाते समय गाने सुनने की आदत है तो सड़क पर ज्यादा सावधान रहें। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का एक नया शोध सामने आया है। उनके अनुसार, नए गाने या एल्बम रिलीज होने वाले दिन सड़क हादसों में मौतों की संख्या करीब 15 फीसदी बढ़ जाती है।

विशेषज्ञों की टीम ने पिछले छह सालों में रिलीज हुए मशहूर गानों के डाटा का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि सामान्य दिनों में जहां अमेरिका में रोजाना औसतन 121 सड़क हादसे दर्ज होते थे, वहीं बड़े गाने रिलीज वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर औसतन 139 मौतों तक पहुंच गया, यानी ऐसे दिनों में औसतन 18 लोग ज्यादा जान गंवाते हैं।

संगीत एल्बम रिलीज के दिन अमेरिका में ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग में 43 फीसदी का भारी उछाल देखा गया। हादसों की यह संख्या युवा ड्राइवर, पुरुष ड्राइवर, अकेले गाड़ी चलाने वालों और ऐसी कारों में ज्यादा देखी गई जिनमें इन-बिल्ट ‘इन्फोटेनमेंट स्क्रीन’ लगी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कार चलाते समय नया गाना सुनना केवल एक बटन दबाने जितना सरल काम नहीं है। नया एल्बम ढूंढने के लिए ड्राइवर को फोन अनलॉक करना पड़ता है, ऐप खोलनी पड़ती है, ट्रैकलिस्ट स्क्रॉल करनी होती है और फिर सही गाना चुनना होता है।

भारत में तेजी से बढ़ते आंकड़े

साल 2025 में भारत में 5,13,474 सड़क हादसे हुए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 तक देश में 2,96,447 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं पिछले साल इन सड़क दुर्घटनाओं में 1.8 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई। ये आंकड़े सरकार के ई-डीएआर पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर हैं।

सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?

यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा के विशेषज्ञों का कहना है कि म्यूजिक प्लेटफॉर्म को बड़े एल्बम रिलीज के दिन यूजर्स को “सुरक्षित ड्राइविंग” का नोटिफिकेशन भेजना चाहिए, जैसे- नया एल्बम आ गया है। अगर आप ड्राइव कर रहे हैं तो अपने पास बैठे यात्री को गाने चुनने दें। स्ट्रीमिंग ऐप में बटन बड़े होने चाहिए और वॉयस-कमांड सपोर्ट को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि स्क्रीन देखने की जरूरत न पड़े। गाड़ी का गियर बदलने या चलाने से पहले ही अपना मनपसंद एल्बम चुनकर ‘प्ले’ दबा दें और फोन को साइड में रख दें। सफर के दौरान फोन को कतई न छुएं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगाड़ी चलाते समय सुनते हैं ऐसे गाने तो हो जाएं सावधान, जा सकती है जान!