ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल की तारीफ क्यों करने लगे किरेन रिजिजू?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा सांसद और यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल का एक पुराना भाषण शेयर कर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाया है।

ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल की तारीफ क्यों करने लगे किरेन रिजिजू?
एसआईआर के मुद्दे पर किरेन रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना भाषण शेयर कर हमला बोला है।

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा सांसद और यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल का एक पुराना भाषण शेयर कर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाया है। रिजिजू ने कहा कि उन्हें वैसे तो कपिल सिब्बल पसंद नहीं है, लेकिन पहली बार पसंद आए हैं। उन्होंने इसका कारण भी बताया।

रिजिजू ने कपिल सिब्बल का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वे हमेशा भ्रष्ट, चरमपंथी और असामाजिक तत्वों का बचाव करते हुए पाए जाते हैं। लेकिन पहली बार मुझे वे पसंद आए हैं, क्योंकि उन्होंने कानून मंत्री के तौर पर संसद में दिए गए अपने पुराने भाषण के जरिए कांग्रेस पार्टी के फर्जी 'वोट चोरी' वाले ड्रामे का पर्दाफाश किया है!''

क्या कहा था कपिल सिब्बल ने?

रिजिजू का दावा है कि कपिल सिब्बल का संसद में दिया गया यह भाषण बतौर कानून मंत्री वाला है। इस वीडियो में सिब्बल को कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया तीन श्रेणियों के अंतर्गत आती है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति ने अपना निवास स्थान एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित कर लिया है तो उसका नाम पुराने क्षेत्र से हटा दिया जाएगा। वह मतदाता बना रहेगा, लेकिन किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में। उसका नाम दो जगह नहीं रह सकता है। उसने अपना निवास स्थान बदल लिया हो, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में पुराने निर्वाचन क्षेत्र में भी बना रहे और नए निर्वाचन क्षेत्र में भी दर्ज हो जाए। ऐसी स्थिति में उनमें से एक नाम रद्द करना होगा। यदि किसी व्यक्ति का निधन हो गया हो तो ऐसी स्थिति में भी उसका नाम हटाना पड़ता है।''

वह आगे कहते हैं, ''यदि किसी व्यक्ति की कोई व्यक्तिगत शिकायत है तो मुझे लगता है कि माननीय सदस्य को पीड़ित व्यक्तियों से चुनाव आयोग से संपर्क करने और कमियों को उजागर करने के लिए कहना चाहिए। वे यह भी बता सकते हैं कि वे ईआरओ के पास जाने और खुद को रजिस्टर्ड कराने के हकदार हैं। यदि उनका नाम हट भी गया है तो यह उन्हें फिर से रजिस्टर होने से नहीं रोका जा सकता है। वे ईआरओ के पास जा सकते हैं और अनुरोध कर सकते हैं।''

सिब्बल इस वीडियो में कहता है, ''5 जुलाई से 2 अगस्त (वीडियो से वर्ष का पता नहीं चल सका है) के बीच 6,44,105 लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है और यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। किसी भी दिए गए वर्ष की एक तारीख के आधार पर तय होती है। इसलिए पूरे वर्ष मतदाता सूची बदलती रहती है। इसलिए जिन व्यक्तियों के नाम गलती से हटा दिए गए हैं वे अभी भी ईआरओ के पास जा सकते हैं और कह सकते हैं कि कृपया हमें शामिल करें, यह हमारा पता है, हम यहां रहते हैं, आपने इसे गलती से हटा दिया है। उस सूची को सही कर दिया जाएगा।"

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल की तारीफ क्यों करने लगे किरेन रिजिजू?