Hindi NewsIndia NewsRevanth Reddy on Hindu Gods One for Drinkers Hanuman for Unmarried opposition fire
एक भगवान पियक्कड़ों के, हिंदू देवताओं पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल; तुरंत माफी की मांग

एक भगवान पियक्कड़ों के, हिंदू देवताओं पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल; तुरंत माफी की मांग

संक्षेप:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने बयान को लेकर विवाद में फंसते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रेवंत रेड्डी ने हिंदू धर्म में कई भगवान होने का मजाक उड़ाया है। इसको लेकर भाजपा और बीआरएस ने उनसे तुरंत माफी मांगने को कहा है।

Tue, 2 Dec 2025 09:04 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने बयान को लेकर विवाद में फंसते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रेवंत रेड्डी ने हिंदू धर्म में कई भगवान होने का मजाक उड़ाया है। इसको लेकर भाजपा और बीआरएस ने उनसे तुरंत माफी मांगने को कहा है। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के सीएम एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म में कई भगवान होने की बात का मजाक उड़ाया और यहां तक बोल गए कि हनुमान अविवाहित लोगों के भगवान हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेड्डी ने कहाकि हिंदू कितने सारे भगवान में विश्वास करते हैं? करीब तीन करोड़? आखिर इतने सारे भगवान क्यों? उन्होंने आगे कहाकि इनके यहां तो अविवाहित लोगों का भी एक भगवान है। जिन लोगों ने दो बार विवाह किया है, उनके लिए एक और भगवान है। वहीं, जो शराब पीते हैं उनके लिए एक अलग भगवान है। रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहाकि मुर्गियों की बलि चढ़ाने के लिए दूसरा भगवान और दाल-चावल के लिए दूसरा भगवान। हर ग्रुप का अपना एक अलग भगवान है।

विपक्ष ने की मांगी की मांग
रेवंत रेड्डी के बयान पर जबर्दस्त सियासी उबाल है। भाजपा और बीआरएस ने मुख्यमंत्री पर हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेता प्रवीण ने कहाकि रेड्डी के बयान से प्रदेश के सभी हिंदू खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस और रेवंत रेड्डी में बिल्कुल भी शर्म नहीं बची है। सभी बैठकों में वह लोग कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की वजह से है। मुख्यमंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, बीआरएस नेता राकेश रेड्डी ने कहाकि हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाना, आज के दौर में फैशन हो गया है। उन्होंने कहाकि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रेवंत रेड्डी इस तरह से बोलते हैं कि यह करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर देता है। उन्हें हिंदू समुदाय से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेड्डी ने हिंदू देवताओं पर विवादास्पद टिप्पणी की है। पिछले साल भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहाकि भगवान की फोटो लेकर कुछ मांगने वाले भिखारी होते हैं, हिंदू नहीं। उन्होंने कहाकि भगवान को मंदिर में होना चाहिए और भक्ति दिल में होनी चाहिए। ऐसा करने वाले ही सच्चे हिंदू होते हैं। भाजपा पर निशाना साधने हुए रेड्डी ने कहाकि इनके नेता सड़क पर भगवान की फोटो रखकर वोट मांगते हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।