यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि…; NEET को लेकर NDA के सहयोगी दलों में भी छटपटाहट

हिन्दुस्तान टीम, ● पंकज कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

नीट पेपर लीक मामले में सरकार की जवाबदेहरी तय करने को लेकर चल रहे कॉक्रोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने इस परीक्षा को खत्म करने की मांग फिर उठा दी है।

यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि…; NEET को लेकर NDA के सहयोगी दलों में भी छटपटाहट
New Delhi, Jul 21 (ANI): Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Union Minister JP Nadda, BJP National President Nitin Nabin, and other NDA leaders during the National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan,' at the G.M.C. Balayogi Auditorium, Parliament Library Building, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Rahul Singh)

नीट (NEET) के मुद्दे पर केंद्र के सहयोगी दल भले ही एकजुट नजर आ रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर उनके भीतर छटपटाहट है। इन सहयोगी दलों का मानना है कि इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा मानकर नहीं चल सकते बल्कि छात्रों की चिंताओं का समाधान करने के गंभीर प्रयास का संदेश देना होगा। एक नेता ने कहा यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। इस पर संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें इस मामले को बहुत आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। एक सुझाव यह भी आया है कि सरकार पर अगर ज्यादा दबाव बने तो किसी भी नियम के तहत चर्चा के लिए हामी भरने से नहीं हिचकिचाना चाहिए, क्योंकि इस मुद्दे से छात्रों का सेंटीमेंट जुड़ रहा है।

बिहार से जुड़े एनडीए के सहयोगी दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह के संकेत दिए उससे लगता है कि सरकार परीक्षा के फूलप्रूफ सिस्टम बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दृढ़ है। लेकिन बड़ी चुनौती छात्रों के बीच बनी धारणा को तोड़ना है कि सरकार कुछ नहीं कर रही है।

NEET खत्म करने की मांग फिर उठी

नीट पेपर लीक मामले में सरकार की जवाबदेहरी तय करने को लेकर चल रहे कॉक्रोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने इस परीक्षा को खत्म करने की मांग फिर उठा दी है। आशंका है कि कई और राज्य भी इस मांग के समर्थन में आगे आ सकते हैं। NEET जब शुरू हुई थी तभी से कई राज्य इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह परीक्षा कोचिंग को बढ़ावा देती है और समाज के कमजोर वर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए डॉक्टर बनने के मौके खत्म करती है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इसकी जगह पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर मेडिकल में प्रवेश की अनुमति देने की मांग रखी है। बता दें कि तमिलनाडु शुरू से ही इस परीक्षा का विरोध कर रहा है। नीट को पहली बार 2013 में आरंभ किया गया था। तब 5.58 लाख बच्चे इसमें बैठे थे, लेकिन इस बार 19.99 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।

पूर्व में नीट का विरोध करने वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं। अब इनमें से कई राज्यों में भाजपा सरकारें बन चुकी हैं। इसके बावजूद विपक्ष शासित राज्यों द्वारा इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।

द्रमुक ने भी नीट खत्म करने पर जोर दिया

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन ने नीट के प्रति अपनी पार्टी के जारी विरोध को दोहराते हुए केंद्रीकृत मेडिकल प्रवेश परीक्षा को समाप्त करने की मांग की।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।