रॉबर्ड वाड्रा को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत; बोले- ED को सरकार चला रही है

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह पूरा मामला हरियाणा के शिकोहपुर में हुए एक भूमि सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दी गई इस जमानत को वाड्रा के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

रॉबर्ड वाड्रा को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत; बोले- ED को सरकार चला रही है

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शिकोहपुर भूमि सौदा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को जमानत मिल गई है। इसके बाद उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि वे पूरी तरह से निडर हैं क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ईडी को सरकार चलाती है।

उन्होंने कहा, "मुझे इस देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि ईडी को सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है और ईडी पूरी तरह से सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी। इसलिए ईडी की तरफ से जो किया जा रहा है वह उचित नहीं है। लेकिन इसके बावजूद मेरा विश्वास देश की न्यायपालिका में है।"

परिवार पर हो रही कार्रवाई को लेकर वाड्रा ने राजनीतिक संदर्भ भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनका परिवार चुनाव जीतता है या अच्छा प्रदर्शन करता है, तब इस तरह की जांचों का सामना करना पड़ता है। यदि लोग अब भी उनके परिवार को चाहते हैं, तो स्वाभाविक है कि उन्हें इस सबका सामना करना पड़ेगा। वाड्रा ने खुद को निडर बताते हुए कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं।

वाड्रा ने जांच में सहयोग करने की बात दोहराते हुए कहा कि वे कानूनी प्रक्रियाओं से भागने वाले नहीं हैं।

क्या है मामला?

यह पूरा मामला हरियाणा के शिकोहपुर में हुए एक भूमि सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दी गई इस जमानत को वाड्रा के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें