Hindi NewsIndia NewsRed Fort blast Last ten major blasts in New Delhi
जब धमाकों से कांप उठी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में हुए पिछले 10 बड़े विस्फोट

जब धमाकों से कांप उठी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में हुए पिछले 10 बड़े विस्फोट

संक्षेप:

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए धमाके में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक लाल किले के पास हुए यह ब्लास्ट एक धीमे से चल रही कार में हुआ है।

Nov 10, 2025 11:59 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास धमाके में आठ लोगों की जान चली गई है। यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहां पर मौजूद चश्मीदीदों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। आस पास पूरे इलाके में आग फैल गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस या एजेंसियों की तरफ से कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फरीदाबाद के समीप विस्फोटक मिलने के बाद यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा माना जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके ने दिल्ली के उन धमाकों की याद दिला दी है, जिन्होंने दिल्ली को हिला दिया था।

आइए जानते हैं उन बड़े धमाकों के बारे में जिन्होंने दिल्ली को हिला दिया था।

7 सितंबर 2011- 7 सिंतबर 2011 के दिन दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर एक बेहद शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। इसमें 15 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 79 लोग घायल हो गए थे। हरकत-उल-जिहाद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसका मकसद आतंकी अफजल गुरु की फांसी को रुकवाना था।

27 सितंबर 2008- राजधानी दिल्ली में आखिरी बड़ा ब्लास्ट साल 2008 में हुआ था। 27 सितंबर को कुतुब मीनार के पास मेहरौली फूल मार्केट में यह धमाका हुआ था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 लोग घायल हो गए थे।

13 सितंबर 2008- इस दिन देश की राजधानी दिल्ली एक के बाद एक पांच धमाकों से दहल गई थी। यह धमाके सीपी, गफ्फार मार्केट करोल बाग, ग्रेटर कैलाश और एम ब्लॉक मार्केट में हुए थे। इसमें करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

14 अप्रैल, 2006- पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद प्रांगण में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 14 लोग घायल हो गए।

29 अक्टूबर, 2005- सरोजिनी नगर और पहाड़गंज बाज़ारों में हुए तीन विस्फोटों और दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक बस में हुए विस्फोटों में 59 से ज़्यादा लोग मारे गए और कुछ विदेशियों समेत 100 से ज़्यादा घायल हो गए।

22 मई, 2005- दिल्ली के दो सिनेमाघरों में हुए लगातार धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए थे।

18 जून, 2000- दिल्ली में लाल किले के पास हुए दो शक्तिशाली बम विस्फोटों में एक आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

26 जुलाई, 1998- आईएसबीटी के कश्मीरी गेट पर खड़ी एक बस में हुए उच्च तीव्रता वाले विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

30 दिसंबर, 1997- पंजाबी बाग के पास एक बस में हुए बम धमाके में चार यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 30 लोग घायल हो गए थे।

30 नवंबर, 1997- आज हुए धमाके की तरह 1997 में भी लाल किला परिसर में विस्फोट हुआ था। इस समय दो धमाके हुए थे। इन दोहरे विस्फोटों ने लोगों को हिला दिया था। इस घटना में तीन लोग मारे गए थे, जबकि 70 घायल हो गए थे।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।