पहले बड़ी से शादी फिर छोटी बहन को बना लिया पत्नी; हैदरबाद में रियल एस्टेट कारोबारी ने कर दिया कांड
Hyderabad Crime News: हैदराबाद पुलिस ने एक कारोबारी को अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 10 जून की तड़के करीब साढ़े चार बजे मलकाजगिरि थाना क्षेत्र के अपने घर में 35 वर्षीय पत्नी पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हैदरबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी डी अरुण कुमार (48) को अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 10 जून की तड़के करीब 4:30 बजे मलकाजगिरि थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर 35 वर्षीय पत्नी पर बेरहमी से तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
वारदात के बाद फरारी और गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मलकाजगिरि जोन के डीसीपी सी एच श्रीधर ने बताया कि गहन प्रयासों के बाद आरोपी को मौला अली रेलवे स्टेशन के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चाकू और अपराध से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं। पूरे मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
जांच के दौरान पुलिस को कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी अरुण कुमार ने पहले मृतका की बड़ी बहन से शादी की थी। कुछ वर्ष बाद पहली पत्नी से अलग होने के बाद उसने उसी परिवार की छोटी बहन (मृतका) से दूसरा विवाह कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी दूसरी पत्नी के चरित्र को लेकर लगातार संदेह करता रहता था। वह उसे शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित करता था। पीड़िता कई बार इस अत्याचार से तंग आकर मेदक जिले के नरसापुर में अपने रिश्तेदारों के घर जाने को मजबूर हो जाती थी।
पहले भी था हथियार रखने का मामला
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले अंबरपेट पुलिस स्टेशन में हथियार रखने के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस का मानना है कि उसने वह हथियार खास तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के इरादे से ही खरीदा था। उस मामले में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद वह मृतका को जबरन अपने घर वापस ले आया। घटना से कुछ दिनों पहले दोनों के बीच वैवाहिक विवाद और बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्या बोली हैदरबाद पुलिस?
डीसीपी सीएच श्रीधर ने कहा कि यह एक बेहद क्रूर हत्या का मामला है। आरोपी ने पारिवारिक रिश्तों का दुरुपयोग किया और संदेह के आधार पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने आगे कहा कि हमने सभी सबूत जुटा लिए हैं और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर लंबे समय से प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


