डिजिटल रुपया: क्‍या आपके पास भी आया है RBI का वॉट्सऐप? कैसे चेक करें, मैसेज फ्रॉड है या असल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डिजिटल पेमेंट से जुड़े स्‍कैम जिस तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए RBI ने जरूरी समझा कि डिज‍िटल रुपया (e₹) का लेन-देन कैसे करना है, इसके ल‍िए कौन-से मोबाइल ऐप इस्‍तेमाल करने हैं और क‍िसी फ्रॉड से कैसे बचना है, इन सबके बारे में पूरी जानकारी लोगों को होनी चाह‍िए।

अगर आपके फोन पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से कोई मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। रिजर्व बैंक ने डिजिटल रुपया e₹ यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को लेकर जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है। भारत में वॉट्सऐप यूज करने वाले 85 करोड़ से ज्‍यादा लोग हैं, ऐसे में इसके जरिए ज्‍यादा-से-ज्‍यादा लोगों तक पहुंचना आसान है। सेंट्रल बैंक वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर देश की डिजिटल करेंसी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है क‍ि यह RBI द्वारा जारी नोटों की तरह ही असली है और पूरे देश में इसकी कानूनी मान्‍यता है। लेन-देन में यह नोटों से ज्‍यादा आसान है, क्‍योंक‍ि इसे अलग से जेब में लेकर नहीं चलना पड़ता। खर्च करने में भी आसान है, खासकर राेजमर्रा के फुटकर लेनदेन में। देशभर में UPI कॉमन हो चुका है, ज‍िसके जर‍िए डिज‍िटल रुपये से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा जो लेन-देन कैश, चेक या बैंक अकाउंट से ट्रांसफर करके करते हैं, वहां भी डिज‍िटल रुपये का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

डिजिटल पेमेंट से जुड़े स्‍कैम जिस तेजी से बढ़े हैं, उसे देखते हुए RBI ने जरूरी समझा कि डिज‍िटल रुपया (e₹) का लेन-देन कैसे करना है, इसके ल‍िए कौन-से मोबाइल ऐप इस्‍तेमाल करने हैं और क‍िसी फ्रॉड से कैसे बचना है, इन सबके बारे में पूरी जानकारी लोगों को होनी चाह‍िए। र‍िजर्व बैंक ने साफ क‍िया है कि डिजिटल रुपये का प्रबंधन सीधे बैंकों के ऐप के जरिए होता है, न कि किसी और के द्वारा या क‍िसी ल‍िंक पर क्लिक करके। फाइनेंश‍ियल ट्रांजैक्‍शन को आसान करने के साथ जरूरी है इसे सुरक्षित बनाना और यह तभी होगा जब लोग इसके बारे में जानेंगे क‍ि क्‍या करना है, क्‍या नहीं। इसी उद्देश्‍य से र‍िजर्व बैंक लोगों को इसके बारे में मैसेज कर रहा है।

लेक‍िन यह कन्‍फर्म करना भी उतना ही जरूरी है क‍ि जो मैसेज आया है, वह रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भेजा गया है या कोई फ्रॉड है। इसके ल‍िए 3 प्‍वाइंट चेक करें:

1. वेर‍िफाइड अकाउंट का टिक देखें

ज‍िस अकाउंट से मैसेज आया है, क्‍या उसके आगे सही के न‍िशान वाला बैज लगा है? अगर हां, तो ठीक है। जब आप मैसेज पर टैप करेंगे तो उस अकाउंट का चैट व‍िंडो खुल जाएगा, ज‍िसके टॉप पर र‍िजर्व बैंक के लोगो वाला डीपी होगा। उसके आगे अकाउंट का नाम ल‍िखा होगा Reserve Bank of India और उसके आगे ब्‍लू टिक वाला बैज होगा। नाम के जस्‍ट नीचे बिजनेस अकाउंट ल‍िखा आएगा, जो दो-तीन सेकेंड में डिसअपीयर हो जाता है। फ‍िर जब आप इसके प्रोफाइल पर टैप करेंगे तो ‘बिजनेस इंफो’ टाइटल के साथ RBI का डिटेल पेज खुल जाएगा।

2. ज‍िस नंबर से मैसेज आया है, उसे चेक करें

इस अकाउंट पर टैप करके इसका फोन नंबर चेक करें। अगर वह नीचे द‍िए गए दो नंबरों में से ही है तो ठीक है:

  • +91 99309 91935
  • +91 99990 41935

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (PIB) ने साफ क‍िया है कि र‍िजर्व बैंक स‍िर्फ इन्‍हीं दो फोन नंबरों से अपने मैसेज भेजता है। ये ब्लू-टिक वाले वेर‍िफाइड बिजनेस अकाउंट हैं।

3. क‍िसी ल‍िंक पर क्लिक नहीं करें

क्या वह मैसेज कोई फाइल डाउनलोड करने या क‍िसी ल‍िंक पर क्‍ल‍िक करने की बात कर रहा है? अगर नहीं, तो ठीक है। अगर हां, तो यह फ्रॉड है। फ्री डिजिटल मनी क्‍लेम करने, KYC अपडेट करने या किसी प्राइवेट लिंक से ऐप डाउनलोड करने जैसे मैसेज के लिंक पर क्‍लिक न करें।

RBI जारी करता है डिज‍िटल रुपया

र‍िजर्व बैंक जैसे पेपर करेंसी छापता है और जारी करता है, वैसे ही डिजिटल करेंसी जारी करता है। इसका आध‍िकार‍िक नाम है- सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC), ज‍िसे डिज‍िटल रुपया (e₹) कहा जाता है। RBI द्वारा जारी नोटों की तरह यह भी लीगल टेंडर है, यानी देशभर में लेन-देन के ल‍िए कानूनी रूप से मान्‍य।

डिज‍िटल रुपया फ्री में नहीं

जैसे RBI यूं ही क‍िसी को पेपर करेंसी या रुपया नहीं देता, वैसे ही अगर कोई RBI के नाम पर डिजिटल करेंसी देने का ऑफर करता है, तो वह झांसा दे रहा है। स‍िंपल है- जैसे रुपया, वैसे डिज‍िटल रुपया। भारतीय र‍िजर्व बैंक जारी करता है और कमश‍िर्यल बैंकों के ऐप से इसका लेन-देन होता है।

सावधान: RBI खुद कोई e₹ ऐप नहीं ऑफर करता

भारतीय रिजर्व बैंक भले ही डिजिटल रुपया (e₹) को लेकर लोगों को जागरूक करने के ल‍िए वॉट्सऐप मैसेज भेज रहा है, लेकिन वह कभी कोई ल‍िंक नहीं भेजता जो ऐसे ऐप डाउनलोड कराने या डिज‍िटल रुपया की सुव‍िधा देने का दावा करे। रिजर्व बैंक के मुताबिक, डिजिटल रुपया केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है, लेकिन इसका प्रबंधन और वितरण पूरी तरह कमर्शियल बैंकों के जरिए होता है। अगर आपको कभी कोई टेक्‍स्‍ट मैसेज, ईमेल या वॉट्सऐप चैट मिलती है, जिसमें कोई वेब लिंक या डाउनलोड करने वाले फाइल हों और इसे ‘ऑफिशियल RBI डिजिटल रुपया ऐप’ बताए, तो उस पर क्लिक न करें।

2 स्‍टेप में डाउनलोड करें डिज‍िटल रुपया (e₹) वाला ऐप

अगर आप डिजिटल रुपया यूज करना चाहते हैं, तो Play Store (Google) या App Store (Apple) से अपने भरोसेमंद कमर्शियल बैंक के आधिकारिक डिज‍िटल रुपया ऐप को ही डाउनलोड करें। बैंक कभी भी क‍िसी और के मैसेजिंग लिंक के जरिए वित्तीय सेवाओं के लिए रजिस्‍टर नहीं कराते।

स्‍टेप 1: सुनिश्चित करें कि आपका खाता उन बैंकों में से किसी एक में हो जो इस पायलट प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा हैं। अभी 19 बैंक डिज‍िटल रुपया का ऐप ऑफर कर रहे हैं।

स्‍टेप 2: अगर आपका स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड है तो ‘प्‍ले स्‍टोर’ पर जाएं, आईफोन है तो ‘ऐप स्‍टोर’ खोलें। स्‍क्रीन के टॉप पर सर्च बार होगा, उसमें बैंक के नाम के साथ Digital Rupee टाइप करें और सर्च बटन को क्लिक कर दें।

बैंक और उनके e₹ ऐप के नाम

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: eRupee by SBI
  • आईसीआईसीआई बैंक: Digital Rupee By ICICI Bank
  • आईडीएफसी बैंक: IDFC First Bank Digital Rupee
  • यस बैंक: Yes PAY Next
  • एचडीएफसी बैंक: HDFC Bank Digital Rupee
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: Digital Rupee By UBI
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: Bob World Digital Rupee
  • कोटक बैंक: Digital Rupee by Kotak Bank
  • केनरा बैंक: Canara Digital Rupee
  • एक्सिस बैंक: Axis Mobile Digital Rupee
  • इंडसइंड बैंक: Digital Rupee by IndusInd Bank
  • पंजाब नेशनल बैंक: PNB Digital Rupee
  • फेडरल बैंक: Federal Bank Digital Rupee
  • कर्नाटक बैंक: Karnataka Bank Digital Rupee
  • इंडियन बैंक: Indian Bank Digital Rupee
  • आईडीबीआई बैंक: IDBI eRupee
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: eRupee by Bank of Maharashtra
  • बैंक ऑफ इंडिया: Bank of India Digital Rupee
  • यूको बैंक: UCO Digital Rupee

आपके पास क्‍यों आया RBI का वॉट्सऐप?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने जन-जागरूकता अभियान ‘RBI कहता है’ के तहत लोगों को डायरेक्‍ट वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर अपनी बात पहुंचाना शुरू कर द‍िया है। इसके पीछे उसका उद्देश्‍य है-

  • डिजिटल रुपया (e₹) को बढ़ावा देने की पहल के तहत लोगों को भरोसा द‍िलाना क‍ि यह बिल्‍कुल सुरक्षित है और पेपर करेंसी की तरह कानूनी रूप से मान्‍य है।
  • बढ़ते साइबर फ्रॉड से लोग खुद को बचाएं, किसी भी अनाधिकृत लिंक पर क्लिक न करें, इसके बारे में सावधान‍ियां बरतें। इसे साइबर हाइजीन का नाम द‍िया गया है।
  • ऑफिशियल वेरिफाइड अकाउंट से सही और सटीक जानकार‍ियों को आप तक पहुंचाना, ताक‍ि आप भ्रामक खबरों से बचें, सच और अफवाह में फर्क कर सकें।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिजिटल रुपया: क्‍या आपके पास भी आया है RBI का वॉट्सऐप?