Hindi NewsIndia NewsRandhir Jaiswal says Arunachal Pradesh is and will remain an integral part of India
अरुणाचल प्रदेश भारत का अहम हिस्सा है और रहेगा, चीन से संबंध के सवाल पर विदेश मंत्रालय

अरुणाचल प्रदेश भारत का अहम हिस्सा है और रहेगा, चीन से संबंध के सवाल पर विदेश मंत्रालय

संक्षेप:

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि चीनी अधिकारी भरोसा देंगे कि चीनी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को चुनकर टारगेट नहीं किया जाएगा। मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा या परेशान नहीं किया जाएगा।’

Dec 08, 2025 06:51 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर अहम टिप्पणी की है। सोमवार को नई दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हमने कई बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अहम हिस्सा है और रहेगा। हम इसमें कोई दखल नहीं चाहते।' चीन-भारत रिश्ते पर उन्होंने कहा कि यह रिश्ता धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है और हम इसे उसी दिशा में आगे बढ़ाते रहना चाहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:'कौन बैठाने वाला है'; संसद में मुस्लिमों पर बोल रहे थे राजनाथ, टोकने पर भड़क गए

चीनी एयरपोर्ट से यात्रा पर क्या कहा

रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि चीनी अधिकारी भरोसा देंगे कि चीनी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को चुनकर टारगेट नहीं किया जाएगा। मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा या परेशान नहीं किया जाएगा। अंर्ताष्ट्रीय हवाई यात्रा को कंट्रोल करने वाले नियमों का चीनी पक्ष सम्मान करेगा। विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देगा कि वे चीन जाते समय या देश से गुजरते समय पूरी समझदारी से काम लें।'

भारत विरोधी चरमपंथी संस्थाओं पर रोक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम UK सरकार के भारत विरोधी चरमपंथी संस्थाओं पर रोक लगाने के कदमों का स्वागत करते हैं, जिससे आतंकवाद और चरमपंथियों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई मजबूत होगी। गैर-कानूनी वित्तीय प्रवाह और ट्रांसनेशनल क्राइम नेटवर्क को रोकने में मदद मिलेगी। ऐसे लोग और संस्थाएं न सिर्फ भारत और यूके के लिए, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए खतरा हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति दस्तावेज पर रणधीर जायसवाल ने कहा, 'आपने जिस रिपोर्ट का ज़िक्र किया है, वह दिखाती है और बताती है कि यूनाइटेड स्टेट्स भारत को एक अहम पार्टनर के तौर पर कितना महत्व देता है। यूनाइटेड स्टेट्स के साथ हमारे कई तरह के रिश्ते हैं। दोनों देशों के बीच एक बड़ी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है और वे इन रिश्तों को और मज़बूत करने के लिए काम करते रहेंगे।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।