सपा के बिना अपनी रायबरेली की सीट भी जीत पाओगे या नहीं? राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

रक्षा मंत्री ने दिल्ली में चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरित बताया। कहा- युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश (फाइल फोटो)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खासतौर से राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर सपा समर्थन ना करे तो वे अपनी राय बरेली की सीट भी नहीं जीत पाएंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है।

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ नहीं है। उनके मुताबिक, इसके पीछे का मकसद चुनाव सुधार नहीं, बल्कि देश में अशांति फैलाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाना है।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का उद्देश्य देश के मूल संवैधानिक ढांचे को खत्म करना और देश को आग में झोंकना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से सत्ता परिवर्तन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना यह स्पष्ट करता है कि उनका संघर्ष चुनाव सुधार के लिए नहीं है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करने का नैतिक आधार खो देने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी पर बोला हमला

राजनाथ सिंह ने कहा, "कांग्रेस यूपी की सत्ता से 37 साल से बाहर है। क्या काम चोरी की वजह से या वोट चोरी की वजह से? मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी के बगैर आप अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य रखते हैं या नहीं। कांग्रेस का यह दावा कि जनता को उसकी बात पर भरोसा है, ये कितना खोखला है, उसका प्रमाण उत्तर प्रदेश ही दे रहा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं को ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं है। वे एक दूसरे का विरोध करते हुए मौखिक ही नहीं, फिजिकल भी लड़ रहे हैं। क्या इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है?"

इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर विध्वंस की राजनीति करने के बजाय जनमत का सम्मान करते हुए अपनी राजनीतिक भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां तक भारत के भविष्य का प्रश्न है तो उसकी जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा, ''हमें टकराव नहीं संवाद और राष्ट्र निर्माण का मार्ग चुनना है।''

युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने का आरोप

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की योजना बनाई जा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, “कोशिश की जा रही है कि देश के युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाया जाए। बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश हो रही है।”

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग खुले तौर पर कहते हैं कि उन्होंने सत्ता परिवर्तन के लिए बांग्लादेश से प्रशिक्षण लिया है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति सरकार को सड़क पर आंदोलन के जरिए गिराने की बात करता है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, इन बयानों से स्पष्ट है कि उनका एकमात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करना और देश में अशांति पैदा करना है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे या नहीं? राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज