Hindi NewsIndia NewsRajdeep Sardesai diagnosed with cancer but there some relief Robotic surgery was successful
राजदीप सरदेसाई हुए कैंसर के शिकार, पर एक राहत की बात; सफल रही रोबोटिक सर्जरी

राजदीप सरदेसाई हुए कैंसर के शिकार, पर एक राहत की बात; सफल रही रोबोटिक सर्जरी

संक्षेप:

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की जानकारी मिली थी। परिवार और डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने रोबोटिक सर्जरी करवाई, जो कि पूरी तरह से सफल रही। फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं।

Mon, 20 Oct 2025 07:40 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rajdeep Sardesai cancer: देश के जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 60वां जन्मदिन मनाने के बाद जुलाई में करवाए पहले एक रूटीन चैकअप के दौरान डॉक्टर ने उन्हें प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और डॉक्टरों की सलाह पर अगस्त में रोबोटिक सर्जरी करवाई और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इस जटिल बीमारी से ठीक होकर आए राजदीप ने इस दीपावली को अपने लिए बेहद खास बताया और साथ ही एक मैसेज भी दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर शेयर किए एक वीडियो में राजदीप ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक रूटीन चैकअप के बाद डॉक्टर का मेरे पास मैसेज आया कि हमें प्रोस्टेट ट्यूमर की जानकारी मिली है। हालांकि यह फैला नहीं था लेकिन फिर भी इसने सब-कुछ उलट-पुलट कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे मन में बस यही सवाल था... कैंसर मुझे और कैसे? मैंने अपने बेटे से बात कि तो उससे मुझे हिम्मत मिली। मेरे बेटे ने कहा, "अगर कैंसर है तो प्रोस्टेट वाला होना ही बेहतर है, क्योंकि यह बहुत धीरे बढ़ता है और पूरी तरह से ठीक भी हो सकता है।"

राजदीप ने बताया कि इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख डॉक्टरों से सलाह ली और अगस्त 2025 में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी करवाई। सर्जरी सफल रही और इसके बाद कराए स्कैन में पता चला कि कैंसर फैला नहीं था और अब वह पूरी तरह से ठीक था। बकौल राजदीप, इस बीमारी के बाद अब वह एक्टिव सर्विलांस पर हैं, और जिंदगी जीने का नजरिया हले से कहीं ज्यादा ग्रेटफुल और पॉजिटिव है।

राजदीप ने इस पूरी जर्नी के दौरान साथ देने के लिए अपने परिवार और टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "कोई भी दवाई उस सुकून की जगह नहीं ले सकती, जो अपने घरवालों के प्यार और दोस्तों की फिक्र से मिलता है।" राजदीप ने बताया कि कैसे उनकी सांसद पत्नी ने हर दिन का खाना मॉनिटर किया, बेटे ने हर मेडिकल स्टेप में गाइड किया, बेटी और दामाद छुट्टी लेकर उनके पास रहे और दोस्तों ने हर मुश्किल में साथ दिया।

दीवाली के मौके पर राजदीप ने देशवासियों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और नियमित जांच करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में लाखों लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी की जांच और इलाज की सुविधा नहीं मिलती, जो लोग करवा सकते हैं उन्हें नियमित जांच करवानी चाहिए। बाकी जो नहीं करवा सकते हमें उनकी मदद करने की जरूरत है। राजदीप ने कहा, "अगर हमें बदलाव लाना है तो देश के पब्लिक हेल्थ सिस्टम में निवेश, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टरनशिप और बेहतर सुविधा बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

राजदीप ने आखिर में लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, "जिंदगी हमेशा आसान नहीं होती, लेकिन जिंदगी जीने का मौका मिलना ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।