Rain Alert: सावधान! अगले 3 घंटे में यहां आ रहा आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओले की चेतावनी
Rain Alert, Delhi NCR Rain Next 3 Hours: मौसम विभाग ने गुरुवार रात मोबाइल पर अलर्ट के जरिए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

IMD Rain Alert: दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार रात यहां रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर रात करीब 9 बजे के आसपास अलर्ट जारी करके बताया है कि अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान और भारी बारिश होने वाली है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन के जरिए भारी बारिश और आंधी तूफान के अलर्ट भेजे जाते रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को इससे होने वाले संभावित नुकसान से बचाना है, ताकि समय रहते वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। गुरुवार रात आए नोटिफिकेशन में एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट लिखा था। इसके अलावा, मैसेम में लिखा था कि अगले तीन घंटों में आपके जनपद के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी) के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओले की संभावना है।
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी अगले तीन घंटों में भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के मौसम विभाग ने बताया, ''पंजाब से हरियाणा तक फैली तूफानी हवाओं की एक लाइन के अगले 3 घंटों में लगभग पूर्व की ओर बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इसके कारण मुख्य रूप से मैदानी इलाकों और शिमला शहर सहित आस-पास की मध्यम ऊंचाई वाली पहाड़ियों के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) के साथ काफी व्यापक बारिश होने की बहुत संभावना है। अगले कुछ घंटों में सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, मध्यम दर्जे की गरज-चमक, जबरदस्त बिजली गिरने और 60-80 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।''
मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम भारत के लिए नया अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण 13 जून तक इस क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है। 11 और 12 जून को पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के अनुमान हैं। विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी के बचे हुए हिस्सों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। इसके साथ ही मॉनसून ने पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तथा बिहार के कुछ इलाकों में भी अपनी दस्तक दे दी है।
अगले दो दिनों में कहां पहुंच जाएगा मॉनसून?
मौसम विभाग ने मॉनसून की उत्तरी सीमा की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह रेखा वर्तमान में चेन्नई, सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना) और कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से होते हुए रायगंज (पश्चिम बंगाल) और मधुबनी (बिहार) तक पहुंच चुकी है। आगामी दो-से-तीन दिनों के भीतर मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है जिससे मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और कर्नाटक के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी जल्द ही मॉनसून के कदम आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


