Hindi NewsIndia NewsRailways is running seven special trains from Tamil Nadu to Kashi for Kashi Tamil Sangamam
काशी तमिल संगमम जाने वालों के लिए खुशखबरी, तमिलनाडु से काशी जाएंगी ये 7 स्पेशल ट्रेनें

काशी तमिल संगमम जाने वालों के लिए खुशखबरी, तमिलनाडु से काशी जाएंगी ये 7 स्पेशल ट्रेनें

संक्षेप:

तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से वाराणसी के लिए कुल 7 विशेष ट्रेन सुव्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से चलेंगी। समय पर वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने वाराणसी से कई विशेष ट्रेन सेवाओं की भी व्यवस्था की है।

Dec 02, 2025 07:12 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय रेलवे काशी तमिल संगमम 4.0 में बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर और वाराणसी के बीच 7 विशेष ट्रेन चला रहा है, जिससे तमिल भाषी क्षेत्र और काशी के प्राचीन आध्यात्मिक केंद्र के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन प्रतिभागियों को बहुदिवसीय सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निर्बाध यात्रा, आरामदायक लंबी दूरी की संपर्कता और समय पर आगमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:SIR को लेकर हंगामे के बीच चुनाव सुधार पर चर्चा को तैयार सरकार, तारीख का ऐलान

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘विशेष ट्रेन सेवाओं की शुरुआत 29 नवंबर को कन्याकुमारी से पहली ट्रेन के प्रस्थान के साथ हुई। इसके बाद दो दिसंबर को चेन्नई से एक अतिरिक्त विशेष ट्रेन रवाना हुई। अब तीन दिसंबर को कोयंबटूर से, 6 दिसंबर को चेन्नई से, 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से, 9 दिसंबर को कोयंबटूर से और 12 दिसंबर को चेन्नई से विशेष ट्रेन रवाना होंगी।’ मंत्रालय के अनुसार, इन नियोजित प्रस्थानों के साथ तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से वाराणसी के लिए कुल 7 विशेष ट्रेन सुव्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से चलेंगी। समय पर वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने वाराणसी से कई विशेष ट्रेन सेवाओं की भी व्यवस्था की है।

स्पेशल ट्रेनों के बारे में ये रही डिटेल

प्रेस नोट में कहा गया, '5 दिसंबर को कन्याकुमारी, 7 दिसंबर को चेन्नई और 9 दिसंबर को कोयंबटूर के लिए विशेष ट्रेन रवाना होंगी। इसके बाद 11 दिसंबर को चेन्नई, 13 दिसंबर को कन्याकुमारी, 15 दिसंबर को कोयंबटूर और 17 दिसंबर, 2025 को फिर से चेन्नई के लिए अतिरिक्त वापसी सेवाएं निर्धारित हैं।’ तमिलनाडु और काशी के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंध को जारी रखने के लिए मंगलवार को काशी तमिल संगमम 4.0 शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह संस्करण ‘आइए तमिल सीखें - तमिल करकलम‘ के ध्येयवाक्य पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य वाराणसी के स्कूलों में तमिल-शिक्षण पहल, काशी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तमिलनाडु के अध्ययन दौरे और तेनकासी से काशी तक प्रतीकात्मक ऋषि अगस्त्य वाहन अभियान के माध्यम से दोनों क्षेत्रों के बीच भाषाई और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।