Hindi NewsIndia Newsrailway fare hike ac sleeper and general category ticket price
रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने बढ़ा दिया किराया; जानें स्लीपर और एसी में चलने के लिए अब कितने का टिकट

रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने बढ़ा दिया किराया; जानें स्लीपर और एसी में चलने के लिए अब कितने का टिकट

संक्षेप:

Railway Fare Hike: रेलवे ने किराया बढ़ाने का  फैसला किया है। अब नॉन एसी कैटिगरी में 500 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर 10 रुपये ज्यादा का टिकट लगेगा। एसी और जनरल कैटिगरी में भी किराया बढ़ाया गया है। 

Dec 21, 2025 01:00 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Railway Fare Hike: रेल यात्रा करने वालों की जेब अब ज्यादा ढीली होने वाली है। भारतीय रेलवे ने किराए के ढांचे में बदलाव करने का फैसला किया है। ऐसे में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी में टिकट महंगे हो जाएंगे। रेलवे ने बताया है कि किराये की नई दरें 26 दिसंबर से लागू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों के टिकट के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। मेल, एक्सप्रेस और नॉन एसी कैटिगरी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। इस हिसाब से 500 किलोमीटर पर 10 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुमान है कि इस बढ़े हुए किराए से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक 215 किलोमीटर से ज्यादा के सफर के लिए यात्रियों के जनरल ट्रेन में एक पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा देना होगा। वहीं मेल/एक्सप्रेस, स्लीपर और एसी ट्रेन में सफर के लिए 215 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर दो पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा देने होंगे। नॉन एसी कोच में सफर के लिए 500 किलोमीटर के सफर पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे का कहना है कि निम्न आय वाले परिवारों का ध्यान रखते हुए लोकल ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेलवे के मुताबिक पिछले 10 सालों में ट्रेनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा ट्रैक का भी विस्तार किया गया है। सुरक्षा और अच्छे संचालन के लिए ज्यादा कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। ऐसे में रेलवे पर सैलरी का बोझ भी बढ़ा है। रेलवे का कहना है कि अब मानव संसाधन पर 1.15 लाख करोड़ का खर्च है। इसके अलावा पेंशन का बोझ पहले से है। ऐसे में संतुलन के लिए किराए में वृद्धि जरूरी थी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।