Hindi NewsIndia NewsRaihan Vadra Announces Engagement With Avia Baig Priyanka Gandhi Shares Photo
रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग की सगाई, मां प्रियंका ने दी बधाई; दोनों की बचपन की फोटो भी शेयर की

रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग की सगाई, मां प्रियंका ने दी बधाई; दोनों की बचपन की फोटो भी शेयर की

संक्षेप:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उन्होंने इसकी पुष्टि की है। रेहान और अवीवा, दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं।

Jan 02, 2026 11:05 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। रेहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि करते हुए अपनी और अवीवा की तस्वीर शेयर की है। साथ ही, एक बचपन की भी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बच्चे साथ देखे जा सकते हैं। रेहान और अवीवा की सगाई होने पर मां प्रियंका ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आप दोनों को बहुत सारा प्यार।

रेहान और अवीवा की सगाई 29 दिसंबर को हुई है। रेहान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में सगाई की तारीख 29.12.25 बताई है और हार्ट व रिंग भी बनाया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने तस्वीर को शेयर करके बधाई देते हुए कहा, ''आप दोनों को बहुत सारा प्यार। आप हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें, और जैसे आप 3 साल की उम्र से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही हमेशा रहें!!''

सूत्रों के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में थे। आने वाले कुछ महीनों में शादी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनके पिता इमरान बेग बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं। वहीं, उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता और प्रियंका गांधी भी सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।

अवीवा ने की है पत्रकारिता की पढ़ाई

दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने वाली अवीवा बेग ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म का कोर्स किया है। वह भी रेहान की तरह फोटोग्राफर भी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;