खरगे के घर थी विपक्ष की मीटिंग, राहुल गांधी अपने डॉगी पिडी को लेकर पहुंचे

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

आपको बता दें कि कई मौकों पर कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने पिडी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना भी की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस मामले में राहुल गांधी के सबसे मुखर आलोचक रहे हैं।

खरगे के घर थी विपक्ष की मीटिंग, राहुल गांधी अपने डॉगी पिडी को लेकर पहुंचे

Rahul Gandhi: लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र के विधेयक पर चर्चा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर एक बैठक हुई। इस बैठक में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मीटिंग में राहुल गांधी भी शामिल हुए। वह अपने कुत्ते (Pidi) को भी साथ लेकर पहुंचे थे।

इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के मुताबिक, बुधवार को खरगे के आवास के लॉन में राहुल गांधी का निजी ड्राइवर पिडी को टहलाते हुए दिखा। पिडी को पूरे देश में तब शोहरत मिली जब राहुल गांधी ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था। उस वीडियो में पिडी नमस्ते करने के साथ-साथ अपनी नाक पर खाने की चीज को बैलेंस करने जैसे करतब दिखाते हुए नजर आया था।

सुर्खियों में रहा है राहुल गांधी का कुत्ता

हालांकि, कई मौकों पर कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने पिडी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना भी की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस मामले में राहुल गांधी के सबसे मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने अक्सर कहा है कि राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं से अधिक महत्व अपने कुत्तों को देते हैं। उन्होंने एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया जिसमें उनका दावा है कि कांग्रेस नेताओं के राहुल गांधी का जूठा बिस्किट भी खाना पड़ता है।

खरगे के घर बैठक में क्या हुई चर्चा

आपको बता दें कि खरगे के घर हुई बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया, "संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया। सरकार का परिसीमन कदम खतरनाक है और देश के लोकतांत्रिक ढांचे, विशेष रूप से राज्यों को केंद्र में उचित हिस्सेदारी देने वाले संघीय ढांचे पर इसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। हमने बैठक के लिए एक संयुक्त विपक्षी रणनीति तैयार करने के वास्ते बैठक की है।

बैठक में कौन-कौन?

इस बैठक में खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत, द्रमुक के टी आर बालू, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन,राजद के तेजस्वी यादव और कपिल सिब्बल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें