‘राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें PM बनाएंगे’! किसने किया इतना बड़ा दावा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें पीएम की कुर्सी पर बैठाएंगे। कनिमोझी के इस बयान के बाद तमिलनाडु के सत्तारूढ़ गठबंधन में खींचतान चरम पर पहुंच गई है।

Rahul Gandhi Vijay PM
एक मीडिया सर्वे में 2029 के पीएम चेहरों की लिस्ट में विजय को तीसरे नंबर पर रखा गया था, जहां पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे पर राहुल गांधी थे।

तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज 'तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) और कांग्रेस के बीच 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर घमासान छिड़ गया है। टीवीके की विधायक कनिमोझी संतोष ने यह दावा करके सियासी पारे को चढ़ा दिया है कि 2029 में थलापति विजय ही देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें पीएम की कुर्सी पर बैठाएंगे।

कनिमोझी के इस बयान के बाद तमिलनाडु के सत्तारूढ़ गठबंधन में खींचतान चरम पर पहुंच गई है।

‘2025 में जो कहा वो 2026 में हुआ, अब 2029 की बारी’

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में टीवीके विधायक कनिमोझी ने काफी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी।

कांग्रेस की गठबंधन तोड़ने की धमकियों पर चुटकी लेते हुए कनिमोझी ने कहा, "2029 में कौन अंदर रहेगा और कौन बाहर, यह वक्त बताएगा। हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही थे, जिन्होंने विजय को तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर बैठाया। अब 2029 में भी राहुल गांधी ही थलपति विजय का हाथ थामकर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।"

उन्होंने याद दिलाया कि 2025 में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे और 2026 के विधानसभा चुनाव में वह सच साबित हुआ। ठीक उसी तरह 2029 में केंद्र की राजनीति में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिलेगा।

पोस्टरों से शुरू हुई जंग

यह पूरा विवाद तब भड़का जब थूथुकुडी शहर में जगह-जगह विजय के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, जिन पर उन्हें "कल का प्रधानमंत्री" लिखा गया था। ये पोस्टर AIADMK छोड़कर टीवीके में शामिल हुए नेता सुधाकर ने लगवाए थे।

टीवीके के वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टैयन और पीडब्ल्यूडी मंत्री आधव अर्जुना ने इस मांग का खुलकर समर्थन किया। सेंगोट्टैयन ने कहा, "उत्तर भारत के लोग भी हमारे नेता विजय की तरफ देख रहे हैं। पूरे देश पर राज करने की क्षमता केवल उन्हीं में है।"

हाल ही में आए एक मीडिया सर्वे में 2029 के पीएम चेहरों की लिस्ट में विजय को तीसरे नंबर पर रखा गया था, जहां पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे पर राहुल गांधी थे।

कांग्रेस ने दी गठबंधन तोड़ने की धमकी

TVK के इस रुख से कांग्रेस बेहद नाराज है। तमिलनाडु सरकार में टीवीके के पास 107 और कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं, जिनमें से दो मंत्री भी हैं।

तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस. राजेश कुमार ने साफ कह दिया कि अगर टीवीके 2029 के लिए राहुल गांधी के नाम का समर्थन नहीं करती है, तो कांग्रेस के दोनों मंत्री तुरंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद बी. माणिक्यम टैगोर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टीवीके के नेता आज भी अपनी 'फैन-क्लब मानसिकता' से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं विजय: पलानीस्वामी का तंज

विपक्ष के नेता और AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) ने इस पूरे विवाद पर चुटकी लेते हुए विजय पर तंज कसा।

पलानीस्वामी ने कहा, "विजय चाहें तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं, उसमें क्या गलत है? अपनी इच्छा रखना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन वे यहां रील्स और पीआर के सहारे सरकार चला रहे हैं, जो देश की राजनीति में काम नहीं आने वाला।"

2026 में तमिलनाडु की सत्ता हासिल करने के बाद टीवीके अब 2029 की राष्ट्रीय राजनीति में पैर जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अपने ही सहयोगी दल कांग्रेस के साथ शुरू हुए इस सीधे टकराव ने राज्य के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें PM बनाएंगे’! किसने किया इतना बड़ा दाव