भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता चाहते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा भड़की

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

भाजपा ने आगे कहा कि देश की जनता सब देख रही है और राहुल गांधी का इरादा लोकतंत्र बचाना नहीं, बल्कि अपने परिवार के हितों और देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों का समर्थन करना है।

भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता चाहते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा भड़की
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- एएफपी)

Congress Protest: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने की अकुलाहट में राहुल गांधी सड़क पर विरोध प्रदर्शनों के जरिए देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो फुटेज जारी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ बदसलूकी की।

एक वीडियो संदेश जारी कर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की रणनीति भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाने की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर लात-घूंसों से हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।"

राहुल ने पुलिस को धक्का दिया: भाजपा

एक अन्य वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारी राहुल गांधी से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने रेजिस्टेंस रील्स बनाने की मंशा से पुलिसकर्मी को धक्का दिया। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि फुटेज में प्रियंका गांधी वाड्रा खुद पुलिसकर्मियों को पीछे धकेलने का प्रयास करती दिख रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला पहले से ही देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने कहा, "जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो सड़क पर राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन अदालती कार्यवाही पर कोई असर नहीं डालेगा। राहुल गांधी सोचते हैं कि इन दृश्यों के माध्यम से वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दबाव बना सकते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर सकते हैं।"

भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में अशांति फैलाने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "भारत का लोकतंत्र जीवंत, मजबूत और सुरक्षित है तथा देश में शांति है। क्या सत्ता पाने के लिए उत्सुक राहुल गांधी के साथ कुछ वैश्विक अंतरराष्ट्रीय ताकतें देश को जलाकर और अराजकता फैलाकर एक परिवार को वापस सत्ता में लाने की कोशिश कर रही हैं?" उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता सब देख रही है और राहुल गांधी का इरादा लोकतंत्र बचाना नहीं, बल्कि अपने परिवार के हितों और देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों का समर्थन करना है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारत में नेपाल जैसी अराजकता चाहते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP