'मोदी, शाह, ज्ञानेश और देहरादून में छिपी हुई महिला...', चाय के बाद क्या बोले राहुल गांधी

लाइव हिन्दुस्तान
share

नेत प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं।'

Rahul Gandhi targets PM Modi Amit Shah CEC Gyanesh Kumar we not stop end goal
चाय के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राहुल गांधी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, 'हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश की जनता और उसके भविष्य के लिए है।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिन हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ राजनीतिक दल की आवाज नहीं, बल्कि भारत की जनता की भावना दिखाई दी। उन्होंने दिल्ली और देश के उन लोगों का आभार जताया, जो उनके साथ खड़े हुए। राहुल ने कहा कि वे जनता का सम्मान करते हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस लड़ाई को बीच में नहीं छोड़ेगी। इसमें कल, अगले दिन, तीन महीने, छह महीने, एक साल या दो साल भी लग सकते हैं, लेकिन वे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

जनता का प्रतिरोध रहेगा जारी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश और न्यायिक व्यवस्था के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाएगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि संस्थाएं कोई भूमिका निभाएं या नहीं, राजनीतिक विरोध और जनता का प्रतिरोध जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष पूरी ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगा और आखिरकार यह प्रतिरोध सफल होगा।

राहुल गांधी के आवास 5 सुनहरी बाग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम. ए. बेबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा, समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक और आनंद भदौरिया, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'मोदी, शाह, ज्ञानेश और देहरादून में छिपी महिला...', चाय के बाद क्या बोले राहुल