Rahul Gandhi: ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की है, राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: राहुल गांधी ने गुरुवार को CEC ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जांच करवाएंगे। उन्होंने सीईसी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पता है, हमारे पास पूरे सबूत हैं।

निर्वाचन आयोग में विवाद की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव और पिछले कई विधानसभा चुनावों में धांधली हुई है। अभी जितने सबूत सामने आए हैं। उससे कई ज्यादा सबूत मौजूद हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह की वीडियो दिखाई। इसमें दोनों नेता लंबे समय तक भारत में एनडीए और भाजपा की सरकार होने का दावा करते हुए सुनाई देते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार के खिलाफ एंटी इम्कबेंसी होती ही नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ हुई। हर प्रधानमंत्री के साथ हुई। यहां तक कि प्रदेशों में भी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ हुई है। लेकिन पीएम मोदी और भाजपा सरकारों के खिलाफ यह होता ही नहीं है। राहुल ने कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और जानते हैं कि ऐसे वर्षों तक सत्ता में रहने का दावा कोई नहीं कर सकता। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश युद्ध जीता। वह अपनी लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गईं। लेकिन इसके कुछ साल बाद ही वह चुनाव हार गईं। यह हर पार्टी के साथ हुआ है। लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं हुआ। दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में एंटी इंक्बेंसी होती है। लेकिन यहां यह गायब हो गई। अब हमें इसका साफ जबाव मिल गया है।
राहुल गांधी ने कहा- यह हम इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि वोट में परेशानी है। क्योंकि अगर वोट खत्म कर दिया, तो न कानून का कुछ मतलब है, न संस्थाओं का मतलब है। यह पूरे देश को पता चल रहा है कि हिंंदुस्तान का जो वोट है। उसको नष्ट कर दिया गया है। यह काम किसने किया? यह जो फोटो (पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं की तस्वीर) है, उन्होंने यह काम किया है। इन्होंने वोट चोरी की, कानून चोरी किया और फिर संस्थाओं को चोरी किया। इसके बाद सभी संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को भर दिया। अगर वोट चोरी हुई है, तो जो भी कानून बनाए गए हैं। वह सारे गैर-कानूनी हैं। क्योंकि वोट ही कानून का केंद्र है। मैं यह आज नहीं कह रहा हूं। मैं पिछले तीन साल से कह रहा हूं। हर बार मैंने सबूत दिया है। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वोट की रक्षा करें। इसके आसपास ही सब चलता है। अगर वोट ही सुरक्षित नहीं है तो फिर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी हवा में नहीं कह रहा हूं। इससे भी ज्यादा सबूत मौजूद हैं।
लोकसभा, विधानसभा चुनावों में धांधली हुई थी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात को 100 प्रतिशत मानते हैं कि लोकसभा चुनाव और पिछले कई विधानसभा चुनावों में धांधली हुई थी। राहुल ने कहा कि वह इस बात को पिछले कई समय से कहते आ रहे हैं। लेकिन अब दो चुनाव आयुक्त भी कह रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और अमित शाह ने चुना हैं। मैंने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने की प्रोसेस स्वतंत्र होनी चाहिए। उस पर पीएम या किसी का दबाव नहीं होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वोट चोरी के साथ कानून चोरी होती है। जब कानून चोरी होती है। तो संस्था चोरी होती है। यही चेन बनी हुई है। आज वोट गया, कानून बनाने की प्रणाली गई।
देशद्रोहियों को सजा मिलेगी, हमारे पास पूरी सूचना है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि संस्थानों के अंदर से सूचना लीक हो रही है। 18 सितंबर को हमने आलंद वोट चोरी के बारे में बात की। 28 अक्तूबर से दोनों चुनाव आयुक्तों ने विरोध करना शुरू कर दिया। क्योंकि जनता का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था।
राहुल ने कहा, "समझने की कोशिश करें, वह दोनों क्या कहना चाहते हैं। वह कहना चाहते हैं कि देश में वोट एक्जिस्ट नहीं करता है। वह इसके लिए ज्ञानेश कुमार को ही जिम्मेदार मानते हैं। ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति किसने की है। पीएम मोदी और अमित शाह ने।"
उन्होंने कहा कि हमारे पास इस मामले में बहुत सबूत हैं। जब हम इन्हें रिलीज करेंगे तो आप समझ जाएंगे कि क्या हो रहा है। हमारे चुनाव टूट चुके हैं। हमारे लोकसभा से पारित हुए बिल सवालों के घेरे में हैं क्योंकि सांसदों को चुनकर भेजने वाला संस्थान ही बर्बाद हो चुका है।
1. ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं ज्ञानेश कुमार को समझाना चाहता हूं कि यहां हो क्या रहा है। वह पढ़े लिखे हैं। मैं कहता हूं कि यह देश के साथ वोट चोरी है। उनके जूनियर्स ने सही काम किया है। ऐसे ही उन्हें भी बताना चाहिए। हमारे पास पूरे सबूत हैं जिससे यह साबित होगा। इसलिए समझना होगा। हम देश के लोकतंत्र को बगल में बैठकर मरने नहीं देंगे। इस काम करने वाले लोगों को आज नहीं तो कल सजा मिलेगी। ज्ञानेश कुमार को ढंग से सोचना होगा कि वह किस जगह पर हैं। अगर वह सामने आते हैं, तो यह राष्ट्रभक्ति काम होगा। हम जानते हैं कि क्या है। हम इसे सामने लाएंगे। वैसे उन्हें भी पता है कि हमें क्या पता है।
2. पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जांच होगी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जांच होगी। यही दोनों इस पूरे मामले के टॉप पर हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश की जनता से वादा करता हूं कि चाहें कुछ भी हो जाए पीएम मोदी और अमित शाह की इस मामले में जांच होगी। चाहे कुछ भी हो जाए। उनकी जांच हम करवाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा दोनों तरीकों से वोट चोरी हो रही है। ईवीएम से भी और ऐसे वोट काटने के तरीके से भी। एक वोटर्स के नाम बदलकर भी चोरी हो रही है और ईवीएम से भी चोरी हो रही है। यह जल्दी ही सामने आएगा।
सरकार जानती है कि जेन-जी इनके खिलाफ- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग अंदरूनी तौर पर कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर उनका कंट्रोल खो चुका है। अभी उनके पास जो वोटर लिस्ट है वह पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी है। राहुल ने कहा कि निर्वाचन आयोग में रिफॉर्म की जरूरत है। यह सरकार इसे नहीं करेगी।
क्या ज्ञानेश कुमार सड़कों पर उतरेंगे?
राहुल गांधी ने कहा कि अभी जो हुआ है वह आजाद हिंदुस्तान में कभी नहीं हुआ। मोदी और शाह अपनी जांच खुद नहीं करेंगे। जब सिस्टम बदल जाएगा, तब उनकी जांच की जाएगी। देश में लोग जानते हैं कि सिस्टम बर्बाद हो चुका है। दो आयुक्तों की तरह देश में कई देशभक्त लोग हैं जो इस सरकार के गलत कामों के खिलाफ बोलने के लिए तैयार हैं।

