अपनी 'कमजोरी' का असर अर्थव्यवस्था पर न पड़ने दें; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज

Jan 23, 2026 11:48 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ की वजह से व्यापारियों को हो रहे नुकसान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी पर तेज हमला करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम को अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ने देना चाहिए।

अपनी 'कमजोरी' का असर अर्थव्यवस्था पर न पड़ने दें; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज

Rahul Gandhi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से अब घरेलू राजनीति में पीएम मोदी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहे नुकसान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी को ध्यान रखना चाहिए कि उनकी अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर न पड़े। दरअसल, राहुल यहां पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को पीएम मोदी की राजनैतिक कमजोरी करार दे रहे थे।

गुरुग्राम के पास मानेसर में एक कपड़ा फैक्ट्री का दौरा करने पहुंचे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले। राहुल के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह कहते हैं कि 'मोदी जी, यह आपकी जिम्मेदारी है, कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए।'

उन्होंने कहा, "भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में रोजगार देने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। हमारे कपड़े दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं, और हमारे दर्जियों की कारीगरी का सच में कोई मुकाबला नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिकी शुल्क के कारण कपड़ा उद्योग बहुत अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, यूरोप में कीमतें गिर रही हैं, बांग्लादेश एवं चीन से कड़ा मुकाबला है। हमारे कपड़ा उद्योग और कपड़ा निर्यातक हर तरफ से पिस रहे हैं। इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है, इकाइयां बंद हो रही हैं, खरीद घट रही है और पूरे क्षेत्र में खलबली है।’’

rahul

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में बात की है, जबकि 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर लगे हैं।’’ उनके मुताबिक, इस क्षेत्र में काम करने वालों को उन्हें बस एक ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें वास्तविक सहयोग दे। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत जरूरी है कि भारत अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता करे जिसमें भारतीय उद्योग और भारतीय मज़दूरों को वरीयता मिले। प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमजोरी का असर हमारी अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए।’’

आपको बता दें, भारत और अमेरिका के बीच में अभी एक व्यापारिक समझौते पर बातचीत चल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह संभव नहीं हो पाई। इससे पहले ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ था। इसके बाद रूसी तेल खरीद की वजह से अमेरिका ने 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया। वर्तमान में अमेरिका का भारत के ऊपर टैरिफ 50 फीसदी है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi takes a dig at PM Modi says Manesar textile trade is Donald Trump
;;;