Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi said IndiGo fiasco is cost of govt monopoly model
इंडिगो संकट के बीच सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- एकाधिकार मॉडल का नतीजा

इंडिगो संकट के बीच सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- एकाधिकार मॉडल का नतीजा

संक्षेप:

पायलटों की मासिक कार्य सूची से जुड़ी समस्याओं के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया है। 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कई यात्री हवाई अड्डों पर तीन दिनों तक फंसे हुए हैं।

Dec 05, 2025 08:15 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी व्यवधान को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो का यह संकट इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है। इंडिगो की सैकड़ों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया- इंडिगो का संकट इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है। एक बार फिर इसकी कीमत आम भारतीयों को देरी, उड़ानें रद्द होने और लाचारी के रूप में चुकानी पड़ी है। उन्होंने दावा किया कि भारत हर क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हकदार है, मैच फिक्सिंग के एकाधिकार का नहीं है।

इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ी संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद चालक दल के सदस्यों के आराम संबंधी नियमों में बदलाव आंशिक रूप से वापस ले लिया है। डीजीसीए ने शुक्रवार को सभी विमान सेवा कंपनियों को जारी एक निर्देश में कहा है वह उस आदेश को वापस ले रहा है जिसमें कहा गया था कि चालक दल के सदस्यों के अनिवार्य आराम के घंटों को साप्ताहिक अवकाश से अलग रखना जरूरी होगा। इसमें कहा गया है कि परिचालन में मौजूदा व्यवधानों और विभिन्न एयरलाइंस द्वारा इस संबंध में सौंपे अनुरोधों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

इंडिगो का परिचालन चरमराया, 400 से अधिक उड़ानें रद्द

एयरलाइन पायलटों की मासिक कार्य सूची से जुड़ी समस्याओं के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया है। शुक्रवार को 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कई यात्री हवाई अड्डों पर तीन दिनों तक फंसे हुए हैं। पायलटों के लिए मासिक कार्य सूची (रोस्टरिंग) का अर्थ है पायलटों को सरकारी नियमों (एफडीटीएल) के अनुसार ड्यूटी, आराम और साप्ताहिक विश्राम आवंटित करने की समय-सारणी बनाना।

ये भी पढ़ें:इंडिगो का बढ़ा संकट, 500 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला
ये भी पढ़ें:हम कैसे जाएंगे जनता के बीच? इंडिगो संकट के बीच संसद में उठे सवाल

हवाई अड्डों पर अराजकता

हवाई अड्डों पर अराजकता का माहौल दिखा। इंडिगो की कई उड़ानें 12 घंटे से अधिक देरी से चलीं, यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सामान खोने की शिकायतें भी सामने आईं। पायलटों की कमी और योजनागत कमियों के कारण आज व्यवधान का चौथा दिन है। पायलटों की कमी और योजनागत खामियों के कारण इंडिगो की उड़ानों में यह व्यवधान आज चौथे दिन भी है और अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।