Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi Said Amit Shah not answer single question only defended it
एक भी सवाल का जवाब नहीं, सिर्फ डिफेंस में अमित शाह; तीखी बहस के बाद राहुल गांधी का पलटवार

एक भी सवाल का जवाब नहीं, सिर्फ डिफेंस में अमित शाह; तीखी बहस के बाद राहुल गांधी का पलटवार

संक्षेप:

लोकसभा से विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। उनका जवाब पूरी तरह से बचाव करने वाला था। जानें नेता प्रतिपक्ष ने और क्या कहा…

Dec 10, 2025 10:03 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तीखी नोक-झोंक के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि गृह मंत्री ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। उनका जवाब पूरी तरह से बचाव करने वाला था। मैंने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची दी जानी चाहिए, उस पर कोई जवाब नहीं। मैंने कहा कि ईवीएम की संरचना सभी को उपलब्ध कराई जानी चाहिए, उस पर भी कुछ नहीं कहा। मैंने कहा कि भाजपा नेता हरियाणा और बिहार में वोट डाल रहे हैं, इस पर भी चुप्पी। मुख्य न्यायाधीश के बारे में भी कुछ नहीं बोला। चुनाव आयुक्तों को पूरी छूट दे दी गई है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह और राहुल गांधी के बीच 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर जोरदार बहस हुई। राहुल गांधी ने शाह को अपनी तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस पर खुली बहस की चुनौती दी, जिस पर गृह मंत्री ने कहा कि संसद उनकी मर्जी से नहीं चलेगी। बहस उस समय और तेज हो गई जब राहुल गांधी ने गृह मंत्री के भाषण को बीच में टोक दिया। मतदाता सूचियों के एसआईआर पर विपक्ष को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि मेरे पास राहुल गांधी की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित सभी आरोपों के जवाब हैं।

उन्होंने कहा था कि मतदाता सूची में कोई सुधार नहीं हुआ, उसे साफ करने की जरूरत है, तो फिर एसआईआर क्या है? यह मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया है। हम यह कर रहे हैं, तब भी विरोध कर रहे हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि आपकी हार तय है, मतदाता सूची से इसका कोई लेना-देना नहीं। लोकतंत्र में दोहरा मापदंड नहीं चलता। जब आप जीतते हैं तो चुनाव आयोग महान, जब हारते हैं तो भाजपा के इशारे पर काम करने वाला।

गृह मंत्री को फिर से टोकते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कल मैंने पूछा था कि चुनाव आयुक्तों को पूर्ण छूट क्यों दी गई? हम उसकी सोच समझना चाहते हैं। आपने हरियाणा का उदाहरण दिया, वहां 19 लाख फर्जी वोटर हैं। चलिए मेरी तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस कर लीजिए। अमित शाह जी, मैं आपको खुली चुनौती देता हूं कि आप मेरी तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करके दिखाएं। जवाब में अमित शाह ने कहा कि सांसद यह तय नहीं करेंगे कि मेरा भाषण किस क्रम में चलेगा। धैर्य रखें। आप अपनी जिद से संसद नहीं चला सकते। मैं हर मुद्दे का जवाब दूंगा। संसद उनकी मर्जी से नहीं चलेगी। गौरतलब है कि अमित शाह के जवाब के दौरान ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।