'जल्द ही मिलने...', केरल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन; क्या बोले नेता प्रतिपक्ष
केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। राहुल गांधी ने केरल के लोगों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही उन्हें धन्यवाद कहा है।

केरल में कांग्रेस गठबंधन की बंपर जीत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। केरल चुनाव में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत पर राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य के लोगों का आभार जताया और कहा कि नई सरकार प्रदेश की प्रतिभा और क्षमता का सदुपयोग करेगी।
केरल के लोगों को दिया धन्यवाद
केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है या कहें कि जीत चुका है। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि वास्तव में निर्णायक जनादेश के लिए केरल में मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद। कठिन संघर्ष और अच्छी तरह से चलाए गए अभियान के लिए प्रत्येक यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को बधाई। जैसा कि मैंने पहले कहा था, केरल में प्रतिभा है, केरल में क्षमता है और अब केरल में यूडीएफ सरकार है जिसका लक्ष्य दोनों का सदुपयोग करना है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं।
ममता और स्टालिन से भी की बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से परिणाम को लेकर बात की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले टीवीके नेता विजय को भी बधाई दी।
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि आज शाम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी जी और एमके स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बातचीत की। उन्होंने विजय को भी फोन करके बधाई दी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी द्रमुक को हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों दल 'इंडिया' गठबंधन के घटक हैं।
तेलंगाना के सीएम ने भी दी बधाई
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। रेड्डी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमारे नेतृत्व को, विशेष रूप से राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी, प्रियंका गांधी जी, के सी वेणुगोपाल जी और दीपा दासमुंसी जी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


