Ramlila Maidan Rally LIVE: वोट बचाओ, देश बचाओ का संदेश लोगों तक पहुंचा: थरूर, तेजस्वी बोले- बिहार, बंगाल के चुनाव फर्जी

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally Live: इंडिया ब्लॉक के तमाम बड़े नेताओं का काफिला रामलीला मैदान पहुंच चुका और विपक्ष की महारैली शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सोनिया गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता मंच पर मौजूद हैं।

Ramlila Maidan Rally LIVE: वोट बचाओ, देश बचाओ का संदेश लोगों तक पहुंचा: थरूर, तेजस्वी बोले- बिहार, बंगाल के चुनाव फर्जी

रामलीला ग्राउंड में बरसे राहुल गांधी

Shubham Sharma| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTube

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली शुरू हो चुकी है। मिंटो रोड से होते हुए विपक्ष के बड़े नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान तक मार्च करते हुए पहुंचे। महारैली के मंच पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुर खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। AISA की नेहा बोरा अभी मंच से संबोधन कर के हटी हैं। विपक्ष की ओर से रैली में मांग उठाई गई मुख्य मांग हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या पद से हटाया जाना। SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक। चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर की वापसी। मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव,फारुख अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती के बाद राहुल गांधी ने मंच संभाला। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी से नफरत नहीं करते, लेकिन यह लोग देश के संविधान, देश की आत्मा पर हमला कर रहे हैं। वह ऐसा नहीं होने देंगे।

Ramlila Maidan Rally Live: नौजवान समझते हैं कि संविधान खतरे में है, पूरा देश एकजुट- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने INDIA गठबंधन की मेगा रैली पर कहा, "यह एक ऐतिहासिक रैली थी। लाखों लोग दिल्ली में आकर अपने देश के लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में जुट चुके हैं। बदलाव होना तय है। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा... नौजवान समझते हैं कि हमारा संविधान खतरे में है... पूरा देश एकजुट है।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: भाजपा नेताओं को सपने में भी कांग्रेस दिख रही है- पवन खेड़ा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "इन लोगों को तो अब सपने में भी कांग्रेस दिखाई देने लगी है। पहले तो इन्हें नींद आने में दिक्कत होती है, और जब नींद आती भी है, तो सपने में कांग्रेस दिखती है। यह डर देखकर अच्छा लग रहा है, उनसे कहिए कि अब वे अपने दिन गिनना शुरू कर दें, उनके जाने का समय आ गया है। वे जाने वाले गृह मंत्री हैं... गृह मंत्री सब देख रहे हैं, इसीलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं। यह एक बेहद सफल रैली थी। मैं पिछले 30 सालों से रामलीला मैदान में हो रही रैलियों को देख रहा हूं, और मैंने इतनी बड़ी रैली पहले कभी नहीं देखी। यह बहुत ही सफल रैली रही। रामलीला मैदान तो मुख्य केंद्र था ही, लेकिन पूरे शहर में भीड़ ही भीड़ नज़र आ रही थी।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: बंगाल और बिहार में हुए चुनाव पूरी तरह से फर्जी थे- तेजस्वी यादव

Ramlila Maidan Rally Live: राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने रामलीला ग्राउंड में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह एक दिखावटी चुनाव था। मैंने पहले भी मांग की थी। बंगाल और बिहार में हुए चुनाव पूरी तरह से फर्जी थे। वहां फिर से चुनाव कराए जाने चाहिए। बिहार में अभी जो MLC चुनाव हो रहे हैं, वे बैलेट के जरिए हो रहे हैं। अब BJP बहुत बड़ी मुसीबत में है।उन्हें अपना खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। वे अपनी ही सीटें हार रहे हैं। BJP देश की जनता चाहती है कि लोकतंत्र को कुचलने वालों को सबक सिखाया जाए, और वे चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: वोट बचाओ, देश बचाओ का संदेश लोगों तक पहुंच गया है- शशि थरूर

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला ग्राउंड में विपक्ष की रैली में भारी भीड़ जुटी है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। इस पूरे घटनाक्रम पर शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें भीड़ दिखाई दे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इंडिया गठबंधन के नेताओं के शानदार लेकिन संक्षिप्त भाषणों के बाद, राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को सीधे तौर पर उठाया है। आज लोगों की भारी भीड़ यह साफ कर देती है कि वोट बचाओ, देश बचाओ का संदेश लोगों तक पहुँच गया है।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: भारत की जनता पहचान चुकी है, असली दोषी कौन है- केसी वेणुगोपाल

रामलीला ग्राउंड में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश अब समझ चुका है कि असली दोषी कौन हैं। उन्होंने कहा, "आज भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि उनका समय अब ​​खत्म हो गया है। जैसे-तैसे सत्ता में बने रहने का उनका दौर अब बीत चुका है। भारत की जनता ने अब पहचान लिया है कि असली दोषी कौन हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त का गलत इस्तेमाल करके भारत के लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। राहुल जी ने आज की बैठक में बिल्कुल साफ तौर पर कहा कि भारत की जनता इस विशाल रैली के जरिए मोदी और शाह को एक संदेश देना चाहती थी... आप लोगों का यह सैलाब देख सकते हैं। यह देश की ओर से एक स्पष्ट प्रतिक्रिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को एक साफ जवाब है। जनता अब उन्हें ऐसा दोबारा नहीं करने देगी।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: 'सम्राट' की गद्दी डगमगा रही है- सुरजेवाला

रामलीला ग्राउंड में विपक्ष की महारैली के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में एक जनक्रांति की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा, "देश में एक जन-क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। 'सम्राट' की गद्दी डगमगा रही है और देश की जनता एक साफ संदेश दे रही है। न तो संविधान पर हमले बर्दाश्त किए जाएंगे और न ही वोटों की चोरी। राहुल गांधी और पूरे विपक्ष के नेतृत्व में रामलीला मैदान से उठी यह बुलंद आवाज़ देश के कोने-कोने तक गूंजेगी।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: वोटर लिस्ट कपड़े पर प्रिंट करवा कर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता; दावा- इन सभी के नाम काटे गए

रामलीला ग्राउंड में विपक्ष का प्रदर्शन जोरों पर है। कर्नाटक से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने साथ कपड़े पर वोटर लिस्ट प्रिंट करवाकर लाए। कई मीटर लंबी इस पूरी लिस्ट को कई दर्जन कार्यकर्ता अपने हाथों में लेकर चलते हुए दिखाई दिए। इनका दावा है कि यह सभी नामों को एसआईर के चलते वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे जरूरी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हर भारतीय की आवाज हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस देश से नफरत मिटानी है। नरेंद्र मोदी ने इस देश में नफरत फैला दी है। इस देश को नफरत से बचाना है। देश चिल्ला रहा है हमें नफरत नहीं चाहिए , हमें मोहब्बत चाहिए। यह हिंदुस्तान का हर नफरत को हटाना चाहता है। हिंदुस्तान का हर नागरिक मोहब्बत चाहता है। एक बार फिर यह देश सही रास्ते पर चलने जा रहा है। आप आए और आपने यहां पर प्यार से… मोहब्बत से काम किया है। आपने मैसेज भेजा है। नरेंद्र मोदी…. अमित शाह.., ज्ञानेश कुमार को नहीं। मुझे खराब लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता, लेकिन उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है कि उसने देश का गला घोंटा है। इसलिए रात को वह सो नहीं पाएगा। न नरेंद्र मोदी सो पा रहा है, न अमित शाह सो पा रहा है। लेकिन हम नफरत वाले लोग नहीं है। हम इस देश में नफरत नहीं लाना चाहते। मोहब्बत लाना चाहते हैं। यह प्रोटेस्ट एक प्रोटेस्ट है। यह हिंदुस्तान की प्रोटेस्ट है। हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कानूनी कार्यवाही होगी; राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि अमिेत शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। हम भी यही कहते हैं कि कहीं नहीं जाने देंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नरेंद्र मोदी के खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी… होगी… होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि यह देश नफरत का देश नहीं है। हम किसी से नफरत नहीं करते। हम अहिंसा वाले लोग हैं। लेकिन अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी, ज्ञानेश कुमार जी आपने देश के संविधान पर आक्रमण किया है। देश की आत्मा पर हमला किया है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न ज्ञानेश कुमार के लिए नफरत है। हमारे लिए धर्म से भी ज्यादा जरूरी चीज, हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज है। फिर वह कोई भी हो, हम उनके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। हम नफरत नहीं फैलाएंगे। लेकिन हम किसी को संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे। हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है। किसी से नफरतन हीं करनी है। मोहब्बत से काम करना है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: अडानी-अंबानी का कर्ज दो मिनिट में माफ होता है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अंबानी और अडानी का पैसा दो मिनट में माफ होता है। लेकिन गरीब का बेटा कोई कर्ज लेता है, तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए।

राहुल गांदी ने कहा कि हमें शिव की बारात जैसा हिंदुस्तान चाहिए। जहां किसान का बेटा मेहनत करे, तो उसे उसकी मेहनत का फल मिले। अगर चात्र 18 घंटे मेहनत करे, तो उसे उसका फल मिले। हमें दो तीन लोगों का देश नहीं चाहिए। इसमें अडानी जी जो भी काम करना चाहें, जो भी सिस्टम लेना चाहें। हर एयरपोर्ट को छीन लें, रेलवे को छीन लें, बिजली की सिस्टम उड़ा लें। ड्रोन, हथियार, सारा का सारा देश अडानी का। ऐसे देश नहीं चाहिए हमें। हम ऐसा नहीं होने देंगे। देश को सही पटरी को लाने का तरीका। पहला कदम इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला ग्राउंड में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव इल्लीगल चुनाव था, चोरी का चुनाव था। यह बात मैं नहीं कह रहा हूं। यह बात निर्वाचन आयोग कह रहा है। क्योंकि उन्होंने वोट काटे थे। मैं कह रहा हूं। मैंने कोविड के बारे में बोला… सच आया। मैं हिंदुस्तान के हर नागरिक को कह रहा हूं। ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। यह नॉर्मल चोरी नहीं है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको लीगल भाषा में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसको देश द्रोही कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी पीएम बनता, न अमित शाह होम मिनिस्टर बनता।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला ग्राउंड में राहुल गांधी का भाषण शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला ग्राउंड में अपना भाषण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि हम भारत से संविधान को खत्म नहीं होने देंगे।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: देश की समस्या को बदलना चाहते हैं आप लोग; रामलीला मैदान में मौजूद लोगों से महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रामलीला ग्राउंड में मौजूद कार्यकर्ताओं के सामने पीएम मोदी पर जमकर निशाना सादा। उन्होंने कहा कि यह लोग हिंदुत्व की क्या बात करते हैं, उन्होंने राम के मंदिर से चंदा चुराया है। यह क्या बात करते हैं। अगर आप लोग नहीं जागे, तो यह लोकतंत्र और संविधान को खोखला कर रहे हैं।

महबूबा ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोग बर्बाद हो गए, लेकिन अब आप बचो, कहीं पूरा देश ही जम्मू-कश्मीर न बन जाए। हम इस मुल्क के अंदर, जिस देश की आत्मा जम्मू-कश्मीर है। वहां हम कंधे से कंधा मिलाकर लड़ें। आखिर में एक ही बात कहें, कि सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: अखिलेश यादव बोले- 2027 में ऐसी विदाई होगी कि दोबारा लौट नहीं पाएंगा

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी उत्तर प्रदेश आए थे, उन्हें अब UP से ही बाहर जाना पड़ेगा। यूपी की जनता स्वागत करना भी जानती है और विदाई देना भी। अखिलेश ने दावा किया कि 2027 में BJP और उसके सहयोगियों की ऐसी विदाई होगी कि वे दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएंगे।

अखिलेश ने रामलीला मैदान को लोकतंत्र का ‘हल्दीघाटी’ बताया। उन्होंने कहा कि यहां उमड़ी भारी भीड़ और क्रांति के नारों से साफ है कि कभी भी बदलाव हो सकता है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: जो यूपी से आए थे, अब यूपी से बाहर होंगे- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह रामलीला मैदान आज लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है। उन्होंने आगे कहा, "जो लोग यूपी से आए थे, वो अब यूपी से ही बाहर होंगे, क्योंकि यूपी वाले स्वागत तो अच्छा करते ही हैं, बाहर करना भी जानते हैं।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: तेजस्वी यादव बोले- शकुनि अपनी चाल चल रहा है

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को संबोधित करते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आमतौर पर इस मैदान में रामायण का मंचन होता है, लेकिन आज यहां वोट चोरों के खिलाफ महाभारत हो रहा है।

तेजस्वी ने महाभारत में शकुनि के पासों के खेल का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि महाभारत की शुरुआत युद्ध के मैदान से नहीं, बल्कि जुए के खेल से हुई थी। उन्होंने कहा कि अब जब शकुनि अपनी चाल चल रहा है, तो उन्हें भी यह लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से अमित शाह पर अखिलेश यादव का तंज

रामलीला मैदान में INDIA गुट की महारैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोग कह कर आए हैं कि अंगद का पैर है, वो जानते हैं कि जब जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे।" सपा प्रमुख ने MLC चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग दबल इंजन सरकार की बात करते थे, उन्हें जनता ने डबल जीरो दिया है।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: मोदी को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ- मल्लिकार्जिन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने रामलीला मैदान में इंडिया गुट के महारैली में कहा कि चलो दिल्ली रामलीला मार्च एक एतिहासिक आयोजन हो रहा है। खासकर मोदी जी और अमित शाह ने महिलाओं, दलितों और युवाओं के वोट चोरी करने की कोशिश की और अपने एक चले ज्ञानेश कुमार को बैठकर ये सब किया। अब हम उस ज्ञानेश कुमार को ही निकालने का काम करेंगे। मोदी और अमित शाह उसे बचाने और छुपाने का काम कर रहे हैं। अगर वो धरती में भी कहीं छुप गया, तो हम उसे ढूंढ लाएंगे। मोदी जी कभी CBI से, कभी ED से हमें और हमारे साथियों को डराने की कोशिश करते हैं, तो एक बात ध्यान रखें कि इस मंच पर कोई भी डरने वाला है।

खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा, "महाराष्ट्र की सरका हो, बिहार की सरकार हो, यूपी की सरकार हो यह सब चोरी की सरकारें, क्योंकि जनता इन्हें नहीं चुनती, ये खुद को चुनते हैं। इसलिए इन चोरों हटाना जरूरी है। इसलिए मोदी जाएंगे तो ही लोकतंत्र बचेगा। मोदी को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ। आखिर में यही कहूंगा कि आप लड़ने के लिए तैयार रहें। मोदी तभी जाएंगे जब आप मजबूती से लड़ेंगे।"

Share

Ramlila Maidan Rally Live: मंच से तेजस्वी यादव बोले- आज रामलीला मैदान में हो रही महाभारत

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को संबोधित करते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आमतौर पर यह मैदान रामायण के लिए जाना जाता है, लेकिन आज यहां महाभारत हो रहा है। अगर आज शकुनि अपनी चाल चल रहा है, तो हमें इस मैदान को कुरुक्षेत्र बनाना होगा।” तेजस्वी ने ज्ञानेश कुमार को ‘मोदी की कठपुतली’ बताते हुए उन पर हमला बोला।

Share

Ramlila Maidan Rally Live: राहुल, सोनिया और प्रियंका समेत INDIA गुट के नेता मंच पर पहुंचे

दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की जा रही है। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।

Share

First Published : November 1, 2026, 10:00 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशRamlila Maidan Rally LIVE: वोट बचाओ, देश बचाओ का संदेश लोगों तक पहुंचा: थरूर, तेजस्वी बोले- बिहार, बंगाल के चुनाव फर्जी