कांग्रेस के कार्यक्रम में देर से पहुंचे राहुल गांधी को मिली सजा, लगवाई गईं 10 पुश-अप्स

कांग्रेस के कार्यक्रम में देर से पहुंचे राहुल गांधी को मिली सजा, लगवाई गईं 10 पुश-अप्स

संक्षेप:

पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था। राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से कुछ समय निकालकर इसमें शामिल होने पहुंचे।

Nov 11, 2025 11:16 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पचमढ़ी
share

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र में देरी से पहुंचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘सजा’ के तौर पर 10 पुश-अप्स लगाने पड़े। राहुल ने मुस्कराते हुए इस ‘दंड’ को स्वीकार किया और तुरंत पुश-अप्स कर डाले, जिसके बाद वहां मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भी उनको फॉलो किया। इस हल्के-फुल्के पल ने औपचारिक बैठक को एक मजेदार टीम-बिल्डिंग एक्सरसाइज में बदल दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देरी पर ‘पेनल एक्शन’

जानकारी के अनुसार, पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था। राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से कुछ समय निकालकर इसमें शामिल होने पहुंचे। लेकिन वे एक सत्र में कुछ देर से पहुंचे।

सत्र के प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव ने उन्हें नियमों की याद दिलाते हुए कहा कि जो भी देर से आएगा, उसे पेनल एक्शन का सामना करना होगा। जब राहुल ने पूछा कि उन्हें क्या करना होगा, तो राव ने मुस्कराते हुए कहा- कम से कम 10 पुश-अप्स।

राहुल गांधी उस वक्त सफेद टी-शर्ट और ट्राउजर्स में थे। उन्होंने तुरंत जमीन पर झुककर पुश-अप्स लगाए। उनके इस कदम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भी पुश-अप्स किए। बाद में राहुल ने कहा कि हमें जिला अध्यक्षों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह एक मजेदार और ऊर्जावान अनुभव रहा।

चुनावी आरोपों पर राहुल का निशाना

प्रशिक्षण सत्र के दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (ECI) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देशभर में चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। राहुल ने दावा किया कि हाल ही में हरियाणा चुनावों में 25 लाख वोट चोरी किए गए- हर आठ में से एक वोट था। उन्होंने कहा कि यह उनका सिस्टम है, असली मुद्दा है ‘वोट चोरी’। हमारे पास सबूत हैं और हम इसे एक-एक कर सामने लाएंगे।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।