Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi or Priyanka who was best in Lok Sabha Congress MP Renuka Compares
राहुल और प्रियंका में किसका भाषण अच्छा, कांग्रेस सांसद ने कर दी कुछ ऐसी तुलना

राहुल और प्रियंका में किसका भाषण अच्छा, कांग्रेस सांसद ने कर दी कुछ ऐसी तुलना

संक्षेप:

संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भाषण दिए। इन दोनों के भाषणों की चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने भाई-बहन के भाषण की तुलना की है।

Dec 12, 2025 06:32 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भाषण दिए। इन दोनों के भाषणों की चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने भाई-बहन के भाषण की तुलना की है। रेणुका चौधरी ने दोनों को बिल्कुल अलग बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच तुलना हो ही नहीं सकती। बता दें कि वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान राहुल और प्रियंका ने लोकसभा में भाषण दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि आमतौर पर प्रियंका गांधी के भाषण को बेहतर बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका ने लोकसभा में अपनी बात से बेहतर छाप छोड़ी है। वहीं, राहुल गांधी के भाषण को उतना असरदार नहीं माना जा रहा है। एनडीटीवी के मुताबिक इन सबके बीच कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने एक को सेब और दूसरे को संतरा बताते हुए तुलना से इनकार किया। रेणुका चौधरी के मुताबिक दोनों अलग-अलग विषय पर बात कर रहे थे। इसलिए तुलना की गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं है।

रेणुका चौधरी ने कहाकि प्रियंका गांधी बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अपनी बात बहुत अच्छे ढंग से रखी। वहीं, राहुल गांधी ने बिल्कुल ही अलग विषय पर बोला और उनका स्टाइल भी अलग है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहाकि अलग-अलग लोग अलग ढंग से सोचते हैं और अपनी बात रखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि भाई-बहन में बेहतर वक्ता कौन है? इस पर भी उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि हमने संसद में हुई ‘वंदे मातरम्’ और एसआईआर पर चर्चा में सत्तापक्ष धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने कहाकि अमित शाह सदन में मानसिक रूप से परेशान थे, बहुत दबाव में थे। उन्होंने सदन में गाली तक दे दी। इसके पीछे कारण है कि वह और उनका पूरा सिस्टम ‘वोट चोरी’ में शामिल था।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।