राहुल गांधी के घर चाय पर चर्चा; शाम को लग रहा विपक्ष के नेताओं का जमघट, क्या तैयारी

लाइव हिन्दुस्तान
share

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं।’

राहुल गांधी के घर चाय पर चर्चा; शाम को लग रहा विपक्ष के नेताओं का जमघट, क्या तैयारी
सीईसी के खिलाफ विपक्षी दल मोर्चा खोले हुए हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को मंगलवार शाम चाय पर बुलाया है। यह बैठक राहुल गांधी के 5 सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर होगी, जिसमें शामिल होने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल होने पहुंचीं हैं। इस टी-मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आगे की रणनीति और केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के रुख को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दल लोकतंत्र की रक्षा के जनांदोलन में एकजुट हैं और यह आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। चाय के बाद हम सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।'

राहुल गांधी की ओर से सोमवार को भेजे गए निमंत्रण में कहा गया, 'आज लोकतंत्र के लिए मार्च और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं का मंगलवार दोपहर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन होगा, चाय का कार्यक्रम भी होगा। मैं आपको मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम चार बजे 5 सुनहरी बाग रोड नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित करता हूं।'

बैठक के दौरान किन मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक के दौरान वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शनों की रणनीति पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। विपक्षी दलों ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पिछले कुछ समय से मतदाता सूची के SIR मुद्दे पर सरकार व निर्वाचन आयोग को घेर रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची की शुचिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2019 में दिए गए एक बयान को लेकर महाराष्ट्र की अधीनस्थ अदालत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की आगे की कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता श्रीश्रीमल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। मुंबई हाई कोर्ट के 8 सितंबर के आदेश को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए SC की पीठ ने निर्देश दिया, 'जारी किए गए नोटिस का 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करें। अधीनस्थ अदालत के समक्ष आगे की कार्यवाही पर रोक रहेगी।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी के घर चाय पर चर्चा; शाम को लग रहा विपक्ष का जमघट, क्या तैयारी