ज्ञानेश, बैलेट और रद्द चुनाव; राष्ट्रपति के सामने INDIA ब्लॉक की क्या-क्या मांग

लाइव हिन्दुस्तान
share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सामने चार मांगें रखी हैं। इसमें सबसे प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को रखा गया है। राहुल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के मिलने के बाद अब वह सुप्रीम कोर्ट में ज्ञापन देने जाएंगे।

rahul gandhi
राहुल गांधी बोले-अब सुप्रीम कोर्ट में देंगे ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन शुक्रवार को एक कदम और आगे बढ़ गया। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सेंट्रल हॉल में मुलाकात करने के बाद राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च किया। इसके बाद 10 नेताओं के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विपक्षी नेताओं ने अपना ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से चार मांगों को सामने रखा। इसमें सबसे प्रमुख मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवाने की मांग की गई थी।

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद वापस आए राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के राष्ट्रपति ने 'चुनाव चोरी' की बात से इनकार नहीं किया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मेरे लिए यह मुलाकात बहुत आश्चर्य करने वाली थी। क्योंकि मुझे लगा था कि वह इससे इनकार करेंगी। लेकिन उन्होंने चुनाव चोरी की घटनाओं से इनकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने हमसे सबूत मांगे।" राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में हमारे पास जो भी सबूत हैं, हम जल्द ही उन्हें राष्ट्रपति को सौंप देंगे।

इसके बाद राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बारे में बात की। इसमें मुख्यतः चार मांगों को सामने रखा गया।

इंडिया ब्लॉक की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सामने चार मांगे..

1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवाया जाए। इसके अलावा 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त को आजीवन कानूनी सुरक्षा देने वाले नियम को भी रद्द किया जाए।

बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग इसलिए की गई है, क्योंकि उन्हें हटाना आसान नहीं है। इसके लिए महाभियोग लाना होगा। इसे पास करने के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत चाहिए होगा। इसमें लंबा समय लगेगा।

2. SIR को तुरंत रद्द किया जाए। इसके अलावा जिन 13.30 करोड़ लोगों के नाम काटे गए हैं। उनके नाम तुरंत वापस लाए जाएं।

3. ईवीएम मशीनों की जगह बैलेट पेपर की वापसी की जाए।

4. पिछले दो साल में हुए जिन विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के सबूत हैं। उनको रद्द किया जाए।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश, बैलेट और रद्द चुनाव; राष्ट्रपति के सामने INDIA ब्लॉक की क्या-क्या मांग