Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi in germany often seen in T shirts spotted in sweater
भारत में अकसर टीशर्ट में रहने वाले राहुल गांधी को जर्मनी में लगी 'सर्दी', स्वेटर में आए नजर

भारत में अकसर टीशर्ट में रहने वाले राहुल गांधी को जर्मनी में लगी 'सर्दी', स्वेटर में आए नजर

संक्षेप:

जहां कांग्रेस राहुल गांधी के इस दौरे को अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने वाली एक रणनीतिक पहल बता रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने संसद सत्र छोड़कर विदेश जाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की है।

Dec 17, 2025 05:08 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छह दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को जर्मनी पहुंचे हैं। भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी यहां वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत के अलावा कई राजनयिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बुधवार को बर्लिन एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक खास चीज ने सबका ध्यान खींचा है, वह है राहुल गांधी का पहनावा। अक्सर सफेद टीशर्ट मेरी नजर आने वाले राहुल गांधी जर्मनी में स्वेटर पहने दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि बीते कई महीनों से राहुल गांधी ने सफेद टीशर्ट को ही अपना पहनावा बना लिया था। भारत में पिछले साल कड़ाके की ठंड में भी वह हाफ बाजू वाली सफेद टीशर्ट में ही नजर आए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने इसे युवाओं के लिए न्याय से जोड़ते हुए वाइट टीशर्ट आंदोलन की भी पहल की थी। हालांकि जर्मनी में वे स्वेटर में काफी वक्त बाद एक स्वेटर में नजर आए।

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दौरे पर राहुल

जर्मनी में राहुल गांधी बुधवार को एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा है कि विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में इसमें तेजी से गिरावट आ रही है। उन्होंने जर्मनी के शहर म्यूनिख में ‘बीएमडब्ल्यू वेल्ट’ (बीएमडब्ल्यू का प्रदर्शनी केंद्र) और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरे के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत को विकास में तेजी लाने के लिए सार्थक विनिर्माण तंत्र बनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:प्रियंका और राहुल में चल रहा झगड़ा, परिवार से लड़कर विदेश गए; मंत्री का दावा
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी से ऐसी तुलना कि खुश हो गए शशि थरूर, यूजर को कहा शुक्रिया

भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे

राहुल गांधी की यात्रा का मुख्य आकर्षण बुधवार को बर्लिन में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ होने वाली एक महत्वपूर्ण वार्ता है जिसमें पूरे यूरोप के आईओसी अध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रवासी भारतीयों से संपर्क स्थापित करने के अलावा राहुल गांधी जर्मनी के वरिष्ठ मंत्रियों और सांसदों से बातचीत करेंगे। इन बैठकों में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , अजित पवार निधन LIVE , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।