राहुल गांधी को HC से झटका, विदेशी धरती पर घंटों फंसे थे भारतीय अब देश रवाना; टॉप 5

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। लखनऊ की सेशन कोर्ट से 200 रुपए जुर्माना लगाने और समन के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने याचिका दायर की थी। पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

Rahul Gandhi gets a setback from HC Indians stranded on foreign soil for hours now leave for Mumbai Top 5

राहुल गांधी को HC से झटका, समन को लेकर सत्र न्यायालय का आदेश रद्द करने से इनकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। लखनऊ की सेशन कोर्ट से 200 रुपए जुर्माना लगाने और समन के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने राहुल गांधी की याचिका पर विचार करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके पास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 397 के तहत सत्र न्यायाधीश के पास रिविजन याचिका दायर करने का विकल्प है। पूरा मामला विनायक दामोदर सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी का है। यहां पढ़ें पूरी खबर

40 घंटे से ज्यादा वक्त तक तुर्की में फंसे भारतीय यात्री, अब मुंबई रवाना

तुर्किये के दीयारबाकिर एयरपोर्ट पर बीते 40 घंटे से ज्यादा वक्त से 200 से भी ज्यादा भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। ये सभी लोग वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट से लंदन से मुंबई लौट रहे थे, लेकिन उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद से ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें सवार यात्रियों की मुश्किलें शुरू हो गईं। खबर है कि अब यह विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ललन सिंह ने जेडीयू छोड़ रहे लोगों को छोटा नेता बताया, राजद पर भी तंज कसा

नरेंद्र मोदी सरकार की वक्फ बिल का समर्थन करने पर जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विपक्षी कांग्रेस और आरजेडी इस पर चुटकी ले रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर आक्षेप लगाए हैं। लेकिन जदयू ने उन लोगों को कम प्रभाव वाला करार दिया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें छोटा नेता बताया है। उन्होंने राजद पर भी हमला किया है। वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी से यह कानून बन जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

'देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं', मनोज कुमार के निधन पर क्या बोले फिल्मी सितारे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर मनोज कुमार ने आज यानी शुक्रवार को 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्मी गलियारों में शोक की लहर है। बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरों ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार बोले मैं इनसे सीखते हुए बड़ा हुआ हूं कि देशभक्ति और प्यार जैसा कोई इमोशन नहीं है। करण जौहर ने श्रद्धांजलि देते हुए क्रांति की स्क्रीनिंग को याद किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

DC के खिलाफ चिंता में चेन्नई के सुपर किंग्स, बल्लेबाजी में कमजोरी पड़ेगी भारी?

आईपीएल का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की तेज गर्मी में यह मैच दोपहर बाद खेला जाएगा। जिस तरह यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, ऐसे में दोनों टीमों की जीत की संभावना लगभग बराबर है। ऐसी परिस्थितियों में दिल्ली के लिए कुलदीप और चेन्नई के लिए नूर की भूमिका महत्वपूर्ण बन गई है। कुलदीप का इकोनॉमी रेट अभी तक 5.25 जबकि नूर का 6.83 है। बीच के ओवरों में यह दोनों स्पिनर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। हालांकि हालिय प्रदर्शन को लेकर चेन्नई के खेमे में चिंता जरूर रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल को HC से झटका, तुर्किये में घंटों फंसे थे भारतीय अब मुंबई रवाना; टॉप 5