Hindi NewsIndia NewsRahul Gandhi congratulates UDF on Kerala victory BJP leader amit malvia takes a dig at him
केरल में जीत पर राहुल गांधी ने UDF को दी बधाई, भाजपा नेता ने कसा तीखा तंज

केरल में जीत पर राहुल गांधी ने UDF को दी बधाई, भाजपा नेता ने कसा तीखा तंज

संक्षेप:

केरल निकाय चुनाव में गठबंधन की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दी गई बधाई पर भाजपा ने निशाना साधा है। अमित मालवीय ने कहा कि अगर किसी चुनाव में राहुल के हिसाब से परिणाम नहीं आते, तो वह उसी प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं, जब उनके मुताबिक परिणाम आते हैं, तो उनका स्वागत करते हैं।

Dec 14, 2025 11:23 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केरल में नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वागत किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए यूडीएफ को बधाई भी दी। राहुल गांधी के इस बधाई संदेश को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने बिना किसी सबूत के चुनाव नतीजों पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। मालवीय ने लिखा कि जब भी किसी राज्य के चुनाव परिणाम राहुल गांधी के पक्ष में नहीं आते हैं तो राहुल गांधी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब कांग्रेस जीत जाती है, तो इसी प्रक्रिया का स्वागत किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केरल निकाय चुनाव जीत में राहुल गांधी के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए मालवीय ने लिखा कि लोकतंत्र किसी एक चयनात्मक भरोसे पर नहीं चल सकता। कोई भी नेता एक ही चुनावी प्रणाली के तहत जीत का जश्न मनाए और हार के बाद उसी प्रणाली को बदनाम करे, यह सही नहीं है। ऐसा रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की जगह पर जनता के विश्वास को कमजोर करती है।

मालवीय ने लिखा, "अगर भारत में विपक्ष एक विश्वसनीय विकल्प बनना चाहता है, तो उसे निरंतरता और जवाबदेही प्रदर्शित करनी होगी। बार-बार उसी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के बाद बिना किसी सबूत के उस पर सवाल उठाना राजनीतिक निष्ठा और लोकतांत्रिक नैतिकता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।" उन्होंने लिखा, "यह किसी नेता या किसी एक पार्टी की बात नहीं है। विपक्ष के लिए यह विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और ईमानदारी राजनीतिक आत्मनिरीक्षण का समय है। लोकतंत्र को बहाने से कहीं अधिक की आवश्यकता होती है। एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता, जो हार के बाद भी संस्थाओं का सम्मान करे।"

क्या कहा था गांधी ने ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल निकाय चुनावों में पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ के प्रदर्शन का स्वागत करते हुए केरल की जनता को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा, "चुनावी नतीजे राज्य में यूडीएफ पर बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं। यह नतीजे आगामी विधानसभा में गठबंधन की बड़ी जीत की ओर इशारा करते हैं। गांधी की जनता एक जवाब देह शासन चाहती है, एक ऐसा शासन जो प्रतिक्रिया देता हो और परिणाम देता हो।"

आपको बता दें दोनों नेताओं के बीच में सोशल मीडिया पर यह संवाद ऐसे समय में हुआ है, जब संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस पार्टी लगातार वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। पार्टी की तरफ से बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाए गए थे। चुनाव आयोग की तरफ से की जा रही, एसआईआर प्रणाली पर भी विपक्ष ने जमकर सवाल उठाए हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।