भाजपा में जाने वाले थे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल गांधी का फोन उठाते ही पलटे

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक कॉल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूर्व विधायक राहुल बोंडरे को कांग्रेस में बने रहने के लिए बोल रहे हैं। खबरें हैं कि बोंडरे भारतीय जनता पार्टी में जाने की तैयारी कर चुके थे।

Rahul Gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व विधायक को कांग्रेस में बने रहने के लिए मनाया। (PTI Photo/Karma Bhutia)

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगते-लगते रह गया। खबर है कि इसकी वजह सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक फोन कॉल था। दरअसल, खबरें थीं कि बुलढाना के एक दिग्गज कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में जाने का ऐलान कर चुके थे। इनका नाम राहुल बोंडरे हैं और वह पूर्व विधायक हैं। खबरें हैं कि राहुल गांधी के एक फोन पर उन्होंने न सिर्फ फैसला बदला, बल्कि कांग्रेस के साथ ही रहने की कसम तक खा ली। कॉल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, लेकिन लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिखली से पूर्व विधायक राहुल बोंडरे ने भाजपा के साथ जाने का मन बना लिया था। वह इस बात का ऐलान फेसबुक ब्रॉडकास्ट के जरिए भी कर चुके थे। कहा जा रहा है कि अगर बोंडरे पाला बदल लेते, तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होता। हालांकि, वह इससे पहले भी भाजपा में जाने के संकेत दे चुके थे।

कांग्रेस को दिया धन्यवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बोंडरे फेसबुक ब्रॉडकास्ट लाइव पर आए, तब उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला सार्वजनिक रूप से बताया था। साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और पार्टी के अन्य नेताओं का भी धन्यवाद किया था। पूर्व कांग्रेस विधायक कम से कम दो बार कह चुके हैं कि वह भाजपा में जा रहे हैं।

कांग्रेस में रहने की कसम खा ली

खबर है कि जब बोंडरे ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया, तो उन्हें राहुल गांधी का फोन आया। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बोंडरे की तारीफ की और कहा कि पार्टी को आपकी जरूरत है। साथ ही बोंडरे को फैसले पर दोबारा विचार करने का भी अनुरोध किया। इसके बाद पूर्व विधायक ने कहा कि आपने फोन किया और मेरी सुध ली। उन्होंने कहा कि अगर वह सबकुछ गंवा भी देंगे, तो भी कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।

भाजपा भी कर चुकी थी ऐलान

एबीपी मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, चिखली से भाजपा विधायक श्वेता महाले भी बोंडरे के पाला बदलने की खबरों की पुष्टि कर चुकीं थीं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में जॉइनिंग कराई जाएगी। बोंडरे ने महाले के खिलाफ साल 2024 में हुआ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 3 हजार 702 मतों से हार गए थे।

फिर ऑपरेशन टाइगर की चर्चा

महाराष्ट्र में सितंबर की शुरुआत में फिर ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं जोर पकड़ रहीं थीं। तब शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के 14 विधायक एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ऑपरेशन टाइगर शुरू हो सकता है, जिसके जरिए कई नेता शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि सांसदों और विधायकों के बाद बड़ी संख्या में नगर निगम पार्षद भी शिवसेना में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, किसी ने भी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की थी। साथ ही पटेल ने इन विधायकों का नाम नहीं बताया था। इससे कुछ समय पहले शिवसेना यूबीटी के 5 सांसद शिवसेना में शामिल हो गए थे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा में जाने वाले थे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल गांधी का फोन उठाते ही पलटे