दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है; राहुल गांधी ने E-20 पेट्रोल मुद्दा उठाने का किया ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी ने E-20 का मुद्दा उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कहा कि अब इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। इस मामले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने E-20 पेट्रोल का मुद्दा उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी दाल ही काली है। इसमें जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। लोगों की जेबों से पैसे खींचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ जल्द ही अभियान चलाएंगे।

सोशल मीडिया पर डाले एक वीडियो में राहुल गांधी के एक गाड़ी के पास खड़े होकर इस मुद्दे पर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कह, "यह E-20 का जो मुद्दा है, वह बहुत बड़ा मुद्दा है। सामान्यतः हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यह दाल ही काली है। भाइयों-बहिनों हमें किसी भी कैंपेन में घटनाक्रम को देखना पड़ता है। लेकिन इस मुद्दे में इतना भ्रष्टाचार है कि पूरे घटनाक्रम की एक बड़ी लाइन बनी हुई है।"

राहुल गांधी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम जल्दी इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा, "हम इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएंगे। क्योंकि यह लोगों की कार खराब कर रहा है, उनकी बाइक्स खराब कर रहा है, स्कूटर खराब कर रहा है। सच कहूं, तो सीधे तौर पर उनकी जेबों से पैसे खींच रहा है।"

क्या है E20 पेट्रोल का मुद्दा

पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में E20 पेट्रोल की शुरुआत की गई थी। कुछ समय पहले इस मामले पर उस समय विवाद शुरू हो गया, जब कुछ लोगों ने दावा किया कि उनकी गाड़ियों के इंजन एथेनॉल की वजह से खराब हो रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि उनकी गाड़ियों के माइलेज भी इससे कम हो रहा है।

इसके बाद नीट पेपर लीक के साथ यह मुद्दा भी लोगों की जबान पर चढ़ गया। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी नीट का मुद्दा उठा रही थी, वहीं विपक्ष लगातार सरकार को इस मामले पर घेर रहा था। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने मार्च 2025 के बाद से अधिकांश पेट्रोल पंपों पर केवल e20 पेट्रोल ही उपलब्ध करवाया है। इसके बाद मामला भड़क गया। विपक्ष लगातार इस मामले पर सरकार को घेर रहा है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी ने E-20 पेट्रोल मुद्दा उठाने का किया ऐलान, बोले- पूरी दाल ही काली