राहुल गांधी ने भी कर दिया CJP के साथ सड़क पर उतरने का ऐलान, CJI से भी मिलने जाएंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी ने कहा है कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन युवाओं के साथ सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि वह सीजेआई सूर्यकांत से भी मिलने जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह आंदोलन अब थमने वाला नहीं है।

Rahul Gandhi
राहुल गांधी बोले- मंगलवार को युवाओँ के साथ उतरेगा विपक्ष

अभिजीत दीपेके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का कप्तान अब अजिंक्य शिंदे को बना दिया गया है। उन्होंने ऐलान किया है कि रविवार को भी विरोध प्रदर्शन नहीं थमेगा। इसी बीच राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर यानी मंगलवार को युवाओं के साथ उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन और देश के युवा एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे और यह आवाज पूरे देश में गू्ंजेगी। पहले से कहीं ज्यादा।

चाहे जितनी पुलिस से आइए- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई - RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है। जैसा मैंने कहा था, मोगैंबो मोदी और उसकी सरकार जितना दबाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।'

मंगलवार को प्रदर्शन का ऐलान

उन्होंने कहा, सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। और इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी - पहले से कहीं ज़्यादा।

अमित शाह, जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है! सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते। संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज़ नहीं होगा। जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे!

राहुल गांधी ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा, मैं नरेंद्र मोदी और आरएसएस के लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं। ऐसे मैं विरोधियों को अच्छी तरह समझ गया हूं। मैं इन्हें इतना अंदर तक जानता हूं कि इनकी हर चाल से वाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि अब खलनायक धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं और इनका दायरा सिमट रहा है।

शनिवार को कांग्रेस रही प्रदर्शन से दूर

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी बुधवार से लेकर शुक्रवार तक दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि शनिवार को जब सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिशी और पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया तब कांग्रेस ने इस आंदोलन से दूरी बनाई रखी। बयानों के जरिए कांग्रेस जरूर बीजेपी और केंद्र सरकार पर वार करती रही। राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी ने भी कर दिया CJP के साथ उतरने का ऐलान, CJI से भी मिलने जाएंगे